Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देर से सो कर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या
  • क्राइम

देर से सो कर उठने पर पत्नी ने मारा ताना, पति ने कर दी उसकी हत्या

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
_650x_2020020510313662

पुलिस ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी पत्नी का कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. दरअसल, इस व्यक्ति की पत्नी ने उसके देर से सो कर उठने को लेकर अपनी बहन के सामने ताना मारा था. पुलिस ने यह जानकारी दी.  पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम फजरुद्दीन है और वह गाजियाबाद का रहने वाला है.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘जांच के दौरान यह पाया गया कि समीना नाम की महिला को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.’ उन्होंने कहा कि नेब सराय पुलिस थाने में हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है.

मंगलवार को समीना अपनी बहन के साथ बैठी थी, तभी उसने देर से सो कर उठने के लिए अपने पति को ताना मारा था. इस पर आरोपी ने समीना को धमकी दी और बाद में गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी. इससे पहले राजस्थान के उदयपुर जिले में स्कूल के बाहर 27 वर्षीय शिक्षिका की उसके जीजा ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी.

जवार माइन्स के थाना प्रभारी भरत योगी ने बताया कि शनिवार शाम को नीतू पलूना गांव स्थित स्कूल के बाहर बस का इंतजार कर रही थी. तभी देव मीना ने उस पर तलवार से हमला किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

थाना प्रभारी ने कहा, “मीना को शक था कि नीतू उसके शादीशुदा जीवन में समस्यायें खड़ा कर रही है. उसकी पत्नी उसके साथ नहीं रह रही थी और मीना को लगता था कि नीतू अपनी बहन को मीना के खिलाफ भड़का रही थी.” उन्होंने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.  

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जामिया के पास लगाए गए ‘जय श्रीराम’ और ‘गोली मारो…’ के नारे
Next: सैफ अली खान की फिल्म का 5वें दिन का प्रदर्शन

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 12 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.