Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मोदी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया एक रुपया का पहला दान …
  • उत्तर प्रदेश

मोदी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया एक रुपया का पहला दान …

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
ram-mandir-nirman

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के कुछ देर बाद पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण की योजना और इसके लिए  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट नामक ट्रस्ट के गठन  की सूचना लोकसभा में दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश के करोड़ों लोगों की तरह यह विषय मेरे दिल के करीब है. इस बारे में बात करना मैं अपने लिए एक बड़ा सौभाग्य मानता हूं.’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मंत्रिमंडल का निर्णय राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में बीते 9 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के मुताबिक है.’

केंद्र सरकार की ओर से अयोध्या में विशाल और भव्य राम मंदिर (Ram temple) के निर्माण के लिए 15 सदस्यीय एक स्वतंत्र ट्रस्ट का गठन कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्रे  मोदी  ने सुप्रीम कोर्ट की तीन महीने की समय-सीमा खत्म होने से चार दिन पहले लोकसभा में संबंधित घोषणा की. इसके बाद ट्रस्ट को केंद्र की ओर से एक रुपये का नकद दान भी मिला, जो ट्रस्ट को मिला पहला दान है.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘शीर्ष अदालत के निर्देश के आधार पर मेरी सरकार ने अयोध्या में भगवान राम के जन्मस्थल पर विशाल और भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए एक वृहद योजना को स्वीकृति दे दी है. इसका निर्माण कार्य देखने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से एक ट्रस्ट गठित किया गया है. इस ट्रस्ट के पास राम मंदिर निर्माण और इससे जुड़े विषयों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय करने के अधिकार होंगे. ट्रस्ट का रजिस्टर्ड ऑफिस दिल्ली में होगा.’

Post navigation

Previous: Delhi Election 2020 : बदरपुर के बसपा प्रत्याशी पर हमला, टिकट बेचने का सिसोदिया पर लगाया था आरोप
Next: शाहीन बाग: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह शाहीन बाग को लेकर ट्वीट ,कहा- यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.