Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह शाहीन बाग को लेकर ट्वीट ,कहा- यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा
  • दिल्ली

शाहीन बाग: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह शाहीन बाग को लेकर ट्वीट ,कहा- यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
giriraj-singh-said-if-i-open-my-mouth-it-will-not-be-only-till-india-the-echo-will-go-to-italy_304838

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी नेता शाहीन बाग का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं बीजेपी के फायरब्रांड नेता और अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह  ने अब शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ हो रहे धरना पर ट्वीट किया और कहा यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है ..यहाँ सूइसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है. देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है. शाहीन बाग को लेकर नेताओं का बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एक रैली में कहा था कि अरविंद केजरीवाल कह रहे है कि सरकार शाहीन बाग वालो को उठा क्यों नहीं रही। केजरीवाल बिठाओ तुम, बिरयानी तुम खिलाओ, पालो पोसो तुम और उठाएं हम। अब पता चल रहा है कि दाव उल्टा पड़ रहा है तो हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। दिल्ली वालों ‘आप’ के भूतों से सावधान रहना है। आप के भूत पिशाच दिल्ली में कब आग लगा दे पता नहीं।

खुद गिरिराज सिंह भी शाहीन बाग को लेकर पहले भी कई बार अपने बयान दे चुके हैं और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साध चुके हैं. एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा था कि केजरीवाल ने तुष्टिकरण से दिल्ली को कट्टरपंथियों का गढ़ बना दिया,और कट्टरपंथी तैयार हो सके इसके लिए मौलवियों और सहायक को 18000 की तनख़्वाह दी जा रही है. शांति का संदेश देने वाले दिल्ली के मंदिर और उनके पुजारी दिल्ली का हिस्सा नहीं?? वोट बैंक की राजनीति ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोदी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दिया एक रुपया का पहला दान …
Next: coronavirus: कोरोना वायरस से चीन में मरने वालों की संख्या 563 हुई, 28 हजार लोग चपेट में

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.