Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जब सारा को फैन्स की भीड़ से बचा कर लाए कार्तिक आर्यन, वीडियो वायरल
  • मनोरंजन

जब सारा को फैन्स की भीड़ से बचा कर लाए कार्तिक आर्यन, वीडियो वायरल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download (19)

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप की खबरों के बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में कार्तिक आर्यन सारा अली खान को फैन्स की भीड़ से बचा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म लव आज कल में सारा अली खान के साथ काम करते नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये काफी सुर्खियां बटोर रहा है. फिल्म 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज होने जा रही है और इसमें कार्तिक पहली बार सारा अली खान के अपोजिट नजर आएंगे.

एक तरफ जहां कार्तिक और सारा की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री की काफी तारीफ हो रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी ऑफ स्क्रीन रिलेशनशिप भी काफी चर्चा में हैं. कार्तिक आर्यन के बारे में खबरें आम हैं कि वह सारा अली खान को डेट कर रहे हैं. सारा अली खान भी करण जौहर के शो कॉफी विद करण पर ये बात कुबूल कर चुकी हैं कि वह कार्तिक को कितना पसंद करती हैं.

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान के रिलेशनशिप की खबरों के बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में कार्तिक आर्यन सारा अली खान को फैन्स की भीड़ से बचा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान का है. बता दें कि ये दोनों स्टार्स इस वक्त फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं.

लव आज कल सारा अली खान की तीसरी फिल्म है. इससे पहले वह केदारनाथ और सिंबा में कमाल की परफॉर्मेंस दे चुकी हैं. वहीं कार्तिक आर्यन इससे पहले कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में कर चुके हैं. देखना होगा कि दोनों की ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है. फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी ने किया है.

Post navigation

Previous: क्यों फैमिली वीक में नहीं आई थी रश्मि देसाई की मां? बताया सच
Next: Tata Sky ने बंद की SD सेट-टॉप बॉक्स की बिक्री

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.