Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Tata Sky ने बंद की SD सेट-टॉप बॉक्स की बिक्री
  • मनोरंजन

Tata Sky ने बंद की SD सेट-टॉप बॉक्स की बिक्री

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
257-2578502_tata-sky-dth-diwali-offer-tata-sky-hd (1)

Tata Sky ने अपने SD set-top बॉक्स को मार्केट से हटा दिया है। कंपनी अब अपने ग्राहकों को केवल हाई-डेफिनेशन (HD) सेट-टॉप बॉक्स का विक्लप देगी। स्टैंडर्ड-डेफिनेशन (SD) सेट-टॉप बॉक्स के जरिए यूज़र्स केवल स्टैंडर्ड रिजॉल्यूशन पर कंटेंट देख सकते हैं। वहीं, एचडी सेट-टॉप बॉक्स में यूज़र्स हाई-डेफिनेशन चैनल का आनंद ले सकते हैं। एसडी सेट-टॉप बॉक्स को बंद करने के बाद अब कंपनी ग्राहकों को कुल चार सेट-टॉप बॉक्स मुहैया करा रही है।

इनमें Tata Sky Binge+, टाटा स्काई एचडी, टाटा स्काई 4K और टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स शामिल हैं। हाल ही में Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में 100 रुपये की कटौती भी की गई थी। इस कटौती के बाद कंपनी ने एचडी बॉक्स की कीमत को एसडी बॉक्स के बराबर कर दी थी।

Tata Sky की वेबसाइट पर SD सेट-टॉप बॉक्स अब दिखाई नहीं दे रहा है। कंपनी ने वेबसाइट पर केवल ऊपर बताए चार सेट-टॉप बॉक्स को ही लिस्ट किया है। इतना ही नहीं, टाटा स्काई एसडी सेट-टॉप बॉक्स के लिए बनाया गया समर्पित पेज भी 404 “पेड नॉट फाउंड” दिखा रहा है, जिसका मतलब है कि यह पेज डिलिट कर दिया गया है।

पिछले महीने Tata Sky HD set-top box की कीमत में कटौती की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1,399 रुपये हो गई थी। यह कीमत कंपनी द्वारा उस समय दिए जाने वाली एसडी बॉक्स की कीमत के बराबर थी। हालांकि यह कटौती टाटा स्काई ने स्पेशल ऑफर टैग के तहत की है, इसलिए यह नई कीमत लिमिटेड समय के लिए मान्य हो सकती है।

Post navigation

Previous: जब सारा को फैन्स की भीड़ से बचा कर लाए कार्तिक आर्यन, वीडियो वायरल
Next: Bigg Boss 13: आरती सिंह को महंगी पड़ी ये भूल, भाभी कश्मीरा को कर दिया है नाराज

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.