Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • चार दिनों की लगातार तेजी के बाद, शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट
  • बिजनेस

चार दिनों की लगातार तेजी के बाद, शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
share-market-today-share-bazar-sensex-nifty-bse-nse-stock-market-equity-market-sgx-nifty4_730X365

शुक्रवार को शेयर बाजार में पिछले चार दिनों से चले आ रहे तेजी पर विराम लग गया, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिला है. सेंसेक्स में 65.82 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है और सेंसेक्स 41,240.21 के आंकड़ों पर पहुंच गया है. वहीं निफ्टी 12,103.20 के आंकड़ों पर काम कर रहा है. गौरतलब है कि बजट के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार चौथे दिन गुरूवार को जारी रहा था. दिन के कारोबार की समाप्ति के समय सेंसेक्स में 163.37 अंकों की उछाल दर्ज की गई थी और सेंसेक्स 41306.03 अंकों पर बंद हुआ था.

वहीं निफ्टी 12137.95 के आकड़ों पर रहा था. दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में हरे निशान के साथ कारोबार चल रहा था. सेंसेक्स सुबह 10.36 बजे पिछले सत्र के मुकाबले 74.45 अंकों की तेजी के साथ 41,217.11 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी पिछले सत्र के मुकाबले 24.45 अंकों की बढ़त के साथ 12,111.55 पर बना हुआ था.इससे पहले सत्र के आरंभ में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तेजी के साथ 41,209.13 पर खुला और 41,342.19 तक उछला.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र के मुकाबले तेजी के साथ 12,120 पर खुला और 12,151.25 तक उछला. जानकार बताते हैं कि आम बजट संसद में पेश होने के बाद विशेष सत्र के दौरान शनिवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, जिसकी रिकवरी बीते सत्रों में देखने को मिली. बहरहाल विदेशी संकेत भी सकारात्मक मिल रहे हैं जिससे घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है.

Post navigation

Previous: फोक्सवेगन ने पेश की टिगुआं ऑलस्पेस, साल के मध्य में लॉन्च
Next: मनीष सिसोदिया के OSD के साथ CBI ने बिचौलिए को भी किया गिरफ्तार

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.