Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Hero Cycle ने तीन इलेक्ट्रिक साइकिल किए पेश.
  • बिजनेस

Hero Cycle ने तीन इलेक्ट्रिक साइकिल किए पेश.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Hero_Cycle_logo_New

Hero Cycle ने दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में चल रहे एशिया के सबसे बड़े मोटर शो Auto Expo 2020 में अपने फ्यूचिरिस्टिक इलेक्ट्रिक साइकिल को पेश किया है। कंपनी ने Delhi Motor Show 2020 में Straphanger, Essentia Connect और Easy Step तीन इलेक्ट्रिक साइकिल पेश किए हैं। इन तीनों ही इलेक्ट्रिक  साइकिल को बेहतर डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी के साथ पेश किया है। आज हम आपको बताएंगे कि इन ई-साइकिलों में आपको क्या फीचर्स मिलते है, जो इसे दूसरी साइकिलों से अलग बनाते हैं।Easy Step में आपको फोल्डेबल बॅाडी और 7 स्पीड का गीयर मिलता है, जो कि शहरों में रहने वाले यूजर्स के लिए खास हो सकता है। इस 7 स्पीड गियर फीचर की मदद से आप इसे अपने हिसाब से अडजस्ट कर सकते हैं। ये इलेक्ट्रिक साइकिल आस-पास के बाजार, कॉलेज, स्कूल और ऑफिस जाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल की एक और खास बात ये है कि ये फोल्डेबल बॉडी के साथ आता है, यानि की आप इसे अपने मुताबिक फोल्ड भी कर सकते हैं।

Straphanger इलेक्ट्रिक साइकिल में आपको बैटरी के साथ-साथ पैडलिंग फीचर भी मिलता है। पैडलिंग फीचर होने की वजह से आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसकी बैटरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जहां जरूरत नहीं है वहां आप इसे पैडल के सहारे भी चला सकते हैं। इसके डिजाइन की बात करें तो इस फ्यूचिरिस्टिक साइकिल में इनोवेटिव डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है और ये देखने में स्टाइलिश लगती है।

Essentia Connect इलेक्ट्रिक साइकिल की बात करें तो ये भी पैडलिंग फीचर के साथ आता है। इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड मिलती है। इस साइकिल में 250W का रियर इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ये तीनों ही इलेक्ट्रिक साइकिल ग्राहकों को कब से उपलब्ध कराया जाएगा, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। Hero ने साइकिल के बाद अब इलेक्ट्रिक साइकिल के क्षेत्र में कदम रखा है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Hyundai Grand i10 Nios का पावरफुल वेरिएंट हुआ पेश
Next: Skoda Superb Facelift भारत में हुई पेश.

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.