Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Xiaomi Mi 10 स्नैपड्रैगन 865 के साथ 23 फरवरी को होगा लॉन्च
  • गैजेट्स

Xiaomi Mi 10 स्नैपड्रैगन 865 के साथ 23 फरवरी को होगा लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
6rm7i

इसे MWC 2020 से पहले बार्सिलोना में 23 फरवरी से लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने मीडिया इनवाइट में Block The Date लिखा है। इस दौरान Mi 10 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। Mi 10 के अलावा कंपनी Mi 10 Pro भी इस दिन लॉन्च कर सकती है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक समिट 2019 में कंपनी ने बताया था कि Mi 10 को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इस फोन में ऑप्टिकल जूम सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही इनवाइट में मल्टी-कैमरा सपोर्ट का भी जिक्र किया गया होगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। खबरों के मुताबिक, फोन में 16 जीबी तक की रैम दी जा सकती है। इस सीरीज में LPDDR5 RAM दी जा सकती है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर समेत 5G सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 6.57 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिए जाने की खबर है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है।

कैमरा सेगमेंट की बात करें तो इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। फोन में 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का ड्यूल एआई सेल्फी कैमरा भी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा 48W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Mi 10 Pro की बात करें तो इसमें 65W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Mi सीरीज के दोनों फोन्स में पंच-होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। बार्सिलोना में लॉन्च किए जाने के बाद इस सीरीज को भारत समेत अन्य मार्केट में भी पेश किया जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीलंका के PM महिंदा राजपक्षे चार दिवसीय भारतीय दौरे पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Next: महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में चलेगी 520Km

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.