Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 723 हुई
  • विदेश

कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 723 हुई

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

चीन (China) में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस (Coronavirus) से एक अमेरिकी महिला और एक जापानी पुरुष की मौत होने के साथ ही देश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 723 हो गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि कुल 34,598 लोगों के इससे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण वुहान में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है. संक्रमण के कारण चीन में किसी विदेशी. नागरिक की मौत का यह पहला मामला है. अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, ‘‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि कोरोना वायरस से संक्रमित 60 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की चीन में वुहान के एक अस्पताल में छह फरवरी को मौत हो गई.” 

हालांकि न्यूयॉर्क टाइम्स ने व्यक्ति से जुड़े दो लोगों के हवाले से खबर दी है कि संक्रमण की शिकार हुई अमेरिकी नागरिक महिला है और वह पहले से भी बीमार थी. चीनी विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि देश में 19 विदेशी नागरिक इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सभी का इलाज चल रहा है. उनमें से दो का स्वास्थ्य अब सही है. मंत्रालय ने यह बताने से इनकार कर दिया कि ये विदेशी किस देश के नागरिक हैं. इससे पहले खबरें आयी थीं कि चार पाकिस्तानी और दो ऑस्ट्रेलियाई नागरिक इस वायरस से संक्रमित हुए थे.

आयोग ने बताया कि शुक्रवार को कुल 4,214 संदिग्ध मामले सामने आए और 1,280 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए तथा 510 मरीजों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उसने बताया कि कुल 6,101 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है और 27,657 लोगों के संक्रमित होने की आशंका है. 2,050 लोगों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. टिप्पणियां

चीन के अलावा भारत समेत 27 से अधिक देशों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. इस बीच, जापान के पृथक किए गए क्रूज जहाज पर तीन अन्य लोग कोरोना वायरस से पीड़ित पाए गए और इसके साथ ही जहाज में इससे संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है. इससे एक ही दिन पहले जापान ने अपने इस क्रूज पर शुक्रवार को कोरोना वायरस के 41 नये मामले दर्ज किए थे.

वहीं, अपने एक लग्जरी जहाज को वापस बुला लिया. शुक्रवार को 41 मामलों की पुष्टि से पहले 20 संक्रमित यात्रियों को टोक्यो के पास डायमंड प्रिंसेस से उतारा गया. इस जहाज पर करीब 3700 लोगों के सवार होने की पुष्टि हुई है. 

Post navigation

Previous: Auto Expo देखने पहुंची भारी भीड़ तो हुए इंतजाम फेल, बाउंसरों ने की मारपीट
Next: CAPF भर्ती परीक्षा का सिविल सर्विस एग्जाम में किया जा सकता है विलय

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.