Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • डजा मैमोरियल में भारत के 7 पदक पक्के
  • खेल

डजा मैमोरियल में भारत के 7 पदक पक्के

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के पुरुष मुक्केबाज अमित पंघाल ने सोमवार (18 फरवरी) को बुल्गारिया के सोफिया में जारी 70वीं स्ट्रेंडजा मैमोरियल चैंपियनशिप में लगातार दूसरे स्वर्ण पदक की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अमित ने 49 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में सेद मोरताजी को 3-2 से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

महिला वर्ग में भारत की निखत जरीन ने 53 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। निखत ने सेमीफाइनल में पोलैंड की ड्राबिक सैंड्रा को 4-1 से परास्त कर स्वर्ण की दावेदारी पेश की। निखत के अलावा 48 किलोग्राम भारवर्ग में मंजू रानी और मेइसनाम मीना कुमारी ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

मंजू ने इमी मारी टोडोरोवा को सेमीफाइनल में 4-1 से परास्त किया। वहीं, मीना ने इकाटेरिना स्याचेवा को 5-0 से परास्त कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

बॉक्सिंग: अमित पंघाल चमके, स्ट्रेंडजा मैमोरियल में भारत के 5 पदक पक्के

60 किलोग्राम भारवर्ग में हालांकि नीरज का सफर खत्म हो गया। हरियाणा की रहने वाली नीरज को स्वीडन की एग्नेस एलेक्सउइसन ने 3-2 से मात देते हुए कांस्य पर ही रोक दिया।

69 किलोग्राम भारवर्ग में लवलिना बोरगोहेन को चीनी ताइपे की निएन चिन चेन ने 4-1 से मात देकर फाइनल में जाने से रोक दिया। वहीं 64 किलोग्राम भारवर्ग में पवाइलाओ बासुमात्री को वालेंटिना अल्बर्टी के हाथों 0-5 से मात खानी पड़ी।

इससे पहले, पुरुषों में गौरव सोलंकी को 52 किलोग्राम भारवर्ग और नमन तंवर को 91 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में हार झेलनी पड़ी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिकेट के बाद अब गोल्फ में हाथ आजमा रहे ये भारतीय क्रिकेटर,
Next: भाजपा करेगा सीटों पर समझौते का ऐलान

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.