Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भाजपा करेगा सीटों पर समझौते का ऐलान
  • राजनीति

भाजपा करेगा सीटों पर समझौते का ऐलान

Ranjeet Gupta 8 years ago 1 minute read 0 comments

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन आगामी आम चुनावों में सीटों की संख्या पर समझौते को लेकर अपना ऐलान सोमवार रात तक कर देगा। एक अन्य शिवसेना नेता ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का सोमवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री पहुंच कर इस समझौते पर अपनी मुहर लगाने का कार्यकम है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पिछले सप्ताह ठाकरे से मुंबई में मुलाकात की थी जिससे ऐसी चर्चा को बल मिला था कि केंद्र और महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ यह गठबंधन लोकसभा चुनाव में साथ आ सकता है। ठाकरे सहित दूसरे शिवसेना नेता कहते रहे हैं कि पार्टी इन चुनावों में अकेले ही उतरेगी।

राउत ने कहा, ”आज शाम उद्धवजी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अगले कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के समझौते की घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि शिवसेना और भाजपा ने 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डजा मैमोरियल में भारत के 7 पदक पक्के
Next: दिल्ली को पूर्ण राज्य आप का होगा मुख्य चुनावी मुद्दा

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 7 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 8 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.