Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मनोज तिवारी BJP कार्यकर्ताओं से बोले- अभी जो EVM खुलेंगी वो बहुत जरूरी हैं
  • दिल्ली

मनोज तिवारी BJP कार्यकर्ताओं से बोले- अभी जो EVM खुलेंगी वो बहुत जरूरी हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
75oo75o7o7575

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी 50 से ज्यादा सीटों पर आगे बनी हुई है, जबकि भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों का भी आंकड़ा पार करते हुए नहीं दिख रही है. पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस अपना खाता नहीं खोलती दिख रही है. शुरुआती रुझानों पर दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने अपने  पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि अभी जो ईवीएम खुलेंगी वो बहुत जरूरी है, ऐसे में निराश होने न हों. तिवारी ने कहा, ‘अभी जो ईवीएम खुलेंगी वो बहुत जरूरी हैं. पहले पांच चरण में तो एग्जिट पोल में सिर्फ 2 सीटें दे रहे थे. नतीजे exit poll से बहुत अच्छे हैं. हम बिल्कुल निराश नहीं है. सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि निराश न हो. 27 सीटों पर 700 से 1000 का अंतर है. ये समय नफ़रत और अहंकार दिखाने का नहीं है. मैं प्रदेश का अध्यक्ष हूं मेरी वाणी में नतीजों से पहले हतोत्साहित नहीं लगना चाहिए.’

 AAP विधायक तथा परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के अजीत सिंह खरखरी पीछे चल रहे हैं.

– AAP छोड़कर NCP में शामिल हुए कमांडो सुरेंदर सिंह दिल्ली छावनी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के मनीष सिंह आगे चल रहे हैं.

– AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के सरदार आर.पी. सिंह पीछे चल रहे हैं.

– विधायक तथा AAP की महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष बंदना कुमारी शालीमार बाग विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और BJP की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं.

– AAP विधायक तथा कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ एस.सी. वत्स आगे चल रहे हैं.

– कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए सुरिंदर पाल सिंह तिमारपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं.

– कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश लिलौठिया मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP की राखी बिड़ला आगे चल रही हैं.

– AAP विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं, और BJP के करम सिंह कर्मा पीछे चल रहे हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Honor 9X Lite जल्द होगा लॉन्च, 48 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा से होगा लैस
Next: Redmi 9A और RedmiBook आज होंगे भारत में लॉन्च

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.