Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वोटों की गिनती के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदी
  • दिल्ली

वोटों की गिनती के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureh4w

Delhi Assembly के 70 सीटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बाबत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चुनिंदा इलाकों में ट्रैफिक के इंतजाम में कुछ बदलाव किए गए हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट करके बताया, “वोटों की गिनती के कारण महारानी बाग से सी वी रमन मार्ग और माता मंदिर से सी वी रमन मार्ग पर ट्रैफिक को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में वाहन चाहकों को वैकल्पिक रास्ता इस्तेमाल करने का सुझाव है।”

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइज़री जा़री की है कि नंद नगरी में भी ट्रैफिक को रद्द कर दिया गया है।

एक अलग ट्वीट में ट्रैफिक पुलिस ने लिखा, “वोटों की गिनती के कारण नंद नगरी से भोपुरा के रास्ते पर भी ट्रैफिक रद्द है। वाहन चालकों को अलग रास्ता इस्तेमाल करने का सुझाव है.वोटों की गिनती 21 सेंटर पर चल रही है।

वोटों की गिनती को शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। मंगलवार को Delhi Assembly Elections 2020 में 70 सीटों के नतीजों का ऐलान होगा। इन सीटों पर 670 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होने वाला है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,000 के पार पहुंची
Next: Poco X2 की पहली फ्लैश सेल आज

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.