Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे
  • देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture664

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24-25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे. व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह घोषणा की. व्हाइट हाउस ने एक ट्वीट में कहा है कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24-25 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए भारत की यात्रा पर जाएंगे! यह यात्रा अमेरिका-भारत की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को जाहिर करेगी.
विदेश मंत्रालय ने 16 जनवरी को कहा था कि राष्ट्रपति ट्रम्प की प्रस्तावित यात्रा को लेकर भारत और अमेरिका डिप्लोमेटिक चैनलों के माध्यम से संपर्क में हैं. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने नई दिल्ली में एक ब्रीफिंग के दौरान कहा था “इस पर महीनों से अटकलें लगाई जा रही हैं… जब पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मिले थे, तो उन्होंने उन्हें भारत आमंत्रित किया था. दोनों देश इस बारे में संपर्क कर रहे हैं. हम आपके साथ साझा करेंगे, जब हमें ठोस जानकारी मिलेगी.”

पिछले सितंबर में ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में ट्रम्प के साथ मंच साझा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप और उनके परिवार को भारत आमंत्रित किया था. उन्होंने उनसे कहा था कि उनका भारत दौरा देशों के साझा सपनों को एक नई ऊंचाई देगा.इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी भारत आमंत्रित किया था.

Post navigation

Previous: अजय देवगन की फिल्म का धमाल जारी
Next: Samsung Galaxy M31

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.