Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कैलाश विजयवर्गीय ने किया केजरीवाल पर तंज कहा। …
  • दिल्ली

कैलाश विजयवर्गीय ने किया केजरीवाल पर तंज कहा। …

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
15815003935e43c7e980f637.39044236

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को जबरदस्त कामयाबी मिली है. 70 में से 62 सीटें जीतकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गदगद हैं. देश भर से उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है. लेकिन बीजेपी के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने जीत की बधाई देते हुए केजरीवाल पर तंज कसा है.

बुधवार को विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है. अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो. बजरंगबली की कृपा से अब दिल्लीवासी बच्चे क्यों वंचित रहे दरअसल मंगलवार को चुनाव नतीजों में आप की जीत पक्की होने पर सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों का आभार व्यक्त किया था.

साथ ही कहा था कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है. प्रभु ने अपनी कृपा बरसाई है. उन्होंने कहा कि हम चाहेंगे कि प्रभु अगले पांच वर्ष तक हमें काम करने की शक्ति दें. ताकि हम दिल्ली को एक बेहतर और सुंदर शहर बना सकें.इसके बाद केजरीवाल मंगलवार की शाम कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर भी गए थे. समझा जा रहा है कि बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने केजरीवाल के इसी बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया
Next: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना गया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.