Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • छुपकर प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर करा दी जबरन शादी
  • उत्तर प्रदेश

छुपकर प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर करा दी जबरन शादी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
category1547356370

उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के सिरसा कलार थाना क्षेत्र के एक गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बुधवार को यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की बंधक बनाकर कथित रूप से शादी करवा दी गई है. सिरसा कलार थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सौरभ सिंह ने बुधवार को कहा, ‘यह घटना मंगलवार की है. उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति के जरिए सूचना मिली थी कि लड़की के परिजन एक युवक को बंधक बनाकर अपनी लड़की की अपने ही घर में जबरन शादी कर दी है और युवक अभी भी बंधक है. इस मामले में मौके पर पहुंचकर कानपुर देहात जिले के नादई गांव के युवक राघवेन्द्र सिंह (23) पुत्र विनोद सिंह को छुड़वा लिया गया है.’

लड़की के परिजनों के हवाले से उन्होंने कहा, ‘दोनों के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन इधर लड़के के परिजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी है. लेकिन जब वह लड़की से मंगलवार को मिलने गया तो लड़की के परिजनों ने लड़के के साथ मारपीट करने के बाद जबरन उसकी शादी करवा दी है.’

एसएचओ ने कहा, ‘इस कथित शादी का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल कर दिया है. फिलहाल लड़की अपने मां-बाप के घर में है और लड़का अपने घर चला गया है. इस संबंध में किसी ने कोई तहरीर नहीं दर्ज करवाई है, यदि तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तीसरी शादी करने चला था युवक, मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पीट-पीटकर कर दिया जख्मी
Next: बिजली का बिल नहीं भरने पर मायावती के भाई के घर का काटा गया कनेक्शन, 67 हजार रुपये थे बकाया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.