Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बिजली का बिल नहीं भरने पर मायावती के भाई के घर का काटा गया कनेक्शन, 67 हजार रुपये थे बकाया
  • उत्तर प्रदेश

बिजली का बिल नहीं भरने पर मायावती के भाई के घर का काटा गया कनेक्शन, 67 हजार रुपये थे बकाया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureje

बिजली विभाग ने बिल बकाया होने के कारण उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई आनंद कुमार के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया. हालांकि बिल का भुगतान कर दिए जाने पर कनेक्शन चालू कर दिया गया. यह मकान पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव बादलपुर में है. गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता सीएल मौर्या ने बताया कि गांव बादलपुर में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भाई का मकान है. आनंद कुमार पर बिजली विभाग का 67,049 रुपये का बिल बकाया था. 

उन्होंने बताया कि बिल के भुगतान के लिए उनको नोटिस जारी किया गया था. फिर भी समय पर उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया. बुधवार शाम चार बजे के करीब बिजली विभाग ने मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया. बाद में एक अधिकारी ने बताया कि बिजली के बिल का पूरा भुगतान कर दिए जाने पर मकान का बिजली कनेक्शन चालू कर दिया गया.

बता दें, इससे पहले प्रदेश सरकार ने मायावती के भाई की संपत्ति भी जब्त कर ली थी. तब राज्य सरकार की इस कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी. बसपा सुप्रीमो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने नोएडा में अपने भाई की कथित बेनामी संपत्ति जब्त किए जाने से नाराज होकर केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर बेहद तल्ख आरोप लगाते कहा कि इस पार्टी ने पिछला लोकसभा चुनाव बेनामी संपत्ति के जरिए ही जीता है और उसे सबसे पहले इसका खुलासा करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि जब दलित और वंचित वर्ग का कोई व्यक्ति तरक्की हासिल करता है तो भाजपा के लोगों को बहुत परेशानी होती है और फिर वह सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके अपनी ओर से जातिवादी द्वेष निकालते हैं.

Post navigation

Previous: छुपकर प्रेमिका से मिलने गया था प्रेमी, परिजनों ने बंधक बनाकर करा दी जबरन शादी
Next: अजय देवगन की ‘तान्हाजी’ का 34वें दिन भी जलवा जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.