Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • गुजरात में बना दुन‍िया का बड़ा क्र‍िकेट स्‍टेड‍ियम
  • देश
  • मुख्य समाचार

गुजरात में बना दुन‍िया का बड़ा क्र‍िकेट स्‍टेड‍ियम

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturetjs

दुन‍िया की सबसे ऊंची प्रत‍िमा बनाने के बाद गुजरात एक और व‍िश्‍वर‍िकॉर्ड अपने नाम करने के ल‍िए तैयार है. गुजरात के भरूच ज‍िले में स्‍थाप‍ित स्‍टैच्‍यू ऑफ यून‍िटी को दुन‍िया की सबसे बड़ी ऊंची प्रत‍िमा होने का श्रेय हास‍िल है, अब क्र‍िकेट का सबसे बड़ा स्‍टेड‍ियम ( Sardar Patel Gujarat Stadium in Ahmedabad)भी गुजरात के अहमदाबाद शहर में बनकर तैयार है. 63 एकड़ में बने इस स्‍टेड‍ियम के न‍िर्माण में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत आई है और इस स्‍टेड‍ियम में एक लाख, 10 हजार लोग एक साथ बैठक क्र‍िकेट मैच के रोमांच का आनंद उठा सकते हैं. इस स्‍टेड‍ियम के आध‍िकार‍िक तौर पर शुभारंभ के साथ ही भारत का नाम दुन‍िया के सबसे व‍िशाल स्‍टेड‍ियम वाले देश के नाम पर दर्ज हो जाएगा. इस समय ऑस्‍ट्रेल‍िया के मेलबर्न क्र‍िकेट ग्राउंड को दुन‍िया के सबसे बड़ा स्‍टेड‍ियम होने का रुतबा हास‍िल है. मेलबर्न क्र‍िकेट ग्राउंड यानी MCG की क्षमता करीब एक लाख (1,00,024) दर्शक की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्‍ट माने जाने वाले इस स्‍टेड‍ियम में जल्‍द ही मैचों का आयोजन होने लगेगा. अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप (Donald Trump) इसी माह के अंत में अपनी भारत यात्रा के दौरान अहमदाबाद के मोटेरा इलाके में तैयार इस व‍िशाल स्‍टेड‍ियम का उद्घाटन कर सकते हैं.

न‍िर्माण की लागत: 700 करोड़ रुपये
दर्शक क्षमता: एक लाख 10 हजार
-स्‍टेड‍ियम में 75 कार्पोरेट बॉक्‍स बनाए गए हैं
-पहली बार क‍िसी स्‍टेड‍ियम में एलईडी लाइट लगाई जाएंगे, इससे ब‍िजली की बचत होगी.
-मोटेरा में तैयार स्‍टेड‍ियम का नया और व‍िशाल  रूप देकर ही इस स्‍टेड‍ियम को तैयार क‍िया जा रहा है.
-स्‍टेड‍ियम में चार हजार से अध‍िक कार और 10 हजार से अध‍िक दो पह‍िया वाहनों के पार्क‍िंग की व्‍यवस्‍था की गई है.
-नए स्टेडियम का भूमिपूजन जनवरी 2016 में किया गया था, इसमें तीन प्रैक्‍ट‍िस ग्राउंड, क्‍लब हाउस, बड़ा स्‍वीम‍िंग पूल और इनडोर क्र‍िकेट एकेडमी भी है. इस स्‍टेड‍ियम के आध‍िकार‍िक रूप से शुभारंभ होने के साथ ही मेलबर्न का सबसे बड़ा क्र‍िकेट स्‍टेड‍ियम का रुतबा छ‍िन जाएगा और यह र‍िकॉर्ड भारत के नाम पर दर्ज हो जाएगा.

Post navigation

Previous: राम नवमी पर शुरू नहीं हो पाएगा राम मंदिर का निर्माण, ये है वजह
Next: कोरोना वायरस से हुबेई में गुरुवार को 116 लोगों की हुई मौत, 4,823 नए मामले आए सामने

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.