Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना वायरस से हुबेई में गुरुवार को 116 लोगों की हुई मौत, 4,823 नए मामले आए सामने
  • विदेश

कोरोना वायरस से हुबेई में गुरुवार को 116 लोगों की हुई मौत, 4,823 नए मामले आए सामने

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
1800x1200_coronavirus_1

चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से 116 लोगों की मौत के साथ ही इस महामारी के कारण देश में मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि गुरुवार को हुबेई में कोरोना वायरस के 4,823 नए मामले सामने आए. शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि इनमें से 3,095 मामलों की नैदानिक पुष्टि हो चुकी है.रिपोर्ट के मुताबिक प्रांत में कुल पुष्ट मामलों की संख्या 51,986 पर पहुंच गई और इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,627 हो गए.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या नहीं बताई है. गौरतलब है कि हुबेई प्रांत में घातक कोरोना वायरस से बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत हो गई थी और इसके करीब 15,000 नए मामले सामने आए थे. स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी थी. स्थानीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस के 14,840 नए मामले सामने आए थे. सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार प्रांत में बुधवार को इससे रिकॉर्ड 242 लोगों की जान चली गई. प्रांत में इसके 48,206 मामलों की पुष्टि होने से इसके तेजी से फैलने को लेकर चिंता बढ़ गई है. चीन को देश भर में इससे जुड़े मामलों के आंकड़े गुरुवार को जारी करने हैं..

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात में बना दुन‍िया का बड़ा क्र‍िकेट स्‍टेड‍ियम
Next: Realme C3 की आज पहली सेल

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.