Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बड़े भाई तेजप्रताप के सहयोगी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, गाली और धमकी देने का लगाया आरोप
  • राजनीति

बड़े भाई तेजप्रताप के सहयोगी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, गाली और धमकी देने का लगाया आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (30)

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव के एक करीबी सहयोगी ने पुलिस में लिखित शिकायत की है. स्वयं को राजद का प्रदेश महासचिव और तेजप्रताप के स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान उनके निजी सचिव रहने का दावा करने वाले अभिनंदन यादव ने तेजस्वी के खिलाफ पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा को की गयी लिखित शिकायत में उन पर फोन करके अपशब्द का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके साथ रहने वाले लोगों से खुद की जान को खतरा बताया है.

अभिनंदन ने अपने आवेदन के साथ बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी से वर्ष 2018 में फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो क्लिप भी संलग्न किया है. पटना पुलिस अभिनंदन द्वारा की गयी शिकायत की जांच कर रही है जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी

वहीं, एक अन्य खबर के मुताबिक राजद नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को घोषणा की कि वह युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे.  बता दें, बिहार में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होने वाले हैं और तेजस्वी यादव की नजर संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजद का वोट आधार विस्तार करने पर है.

यादव ने यह नहीं बताया कि वह अपनी ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ की शुरूआत कब करेंगे लेकिन यह स्पष्ट किया कि उनकी यह यह यात्रा पांच सप्ताह चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी. विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगी. उन्होंने कहा, ‘देश मंदी और बेरोजगारी से जूझ रहा है. मैं बेरोजगारी हटाओ यात्रा के साथ पूरे राज्य में जाऊंगा.’

उन्होंने कहा, ‘‘राजद केवल ‘एम..वाई’ (मुस्लिम..यादव) की नहीं है. इसका आधार बहुत बड़ा है. पार्टी सभी लोगों की है. हमारा परिवार बहुत बड़ा है जिसमें हम समाज के सभी वर्ग का सम्मान करते हैं और प्रत्येक को उचित प्रतिनिधित्व देते हैं.’

Post navigation

Previous: Realme C3 की आज पहली सेल
Next: गृह मंत्री अमित शाह बोले, ‘सबको शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है’, तो अनुराग कश्यप ने यूं कसा तंज

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 8 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 9 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.