Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Realme C3 की आज पहली सेल
  • गैजेट्स

Realme C3 की आज पहली सेल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
6u5u36u6u

Realme C3 आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। रियलमी न सी3 को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया था। स्मार्टफोन रियलमी सी2 का अपग्रेड है और पिछले वर्ज़न के मुकाबले कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है और यह गेमिंग पर फोकस करने वाले मीडियाटेक के Helio G70 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच वाला डिस्प्ले और 4 जीबी तक रैम शामिल है। स्मार्टफोन को तीन रंगों में लॉन्च किया गया है।

रियलमी सी3 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट का है। 7,999 रुपये में Realme C3 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। फोन ब्लेज़िंग रेड और फ्रॉज़ेन ब्लू रंग में मिलेगा। Realme के इस स्मार्टफोन आज यानी 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme.com के जरिए खरीदा जा सकता है।

डुअल-सिम रियलमी सी3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Realme C3 डुअल कैमरा स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.4 है। एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस से हुबेई में गुरुवार को 116 लोगों की हुई मौत, 4,823 नए मामले आए सामने
Next: बड़े भाई तेजप्रताप के सहयोगी ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, गाली और धमकी देने का लगाया आरोप

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.