Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने जीता बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
  • खेल
  • देश

भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने जीता बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturew5jtj

राष्ट्रीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह वीरवार को अंतराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) का साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले पहले भारतीय बने जिससे उनके लिए 2019 सत्र यादगार रहा जहां उनकी अगुआई में टीम ने ओलिंपिक में भी जगह बनाई. मिडफील्डर मनप्रीत इस तरह 1999 में पुरस्कार शुरू होने के बाद इसे जीतने वाले पहले भारतीय बने. मनप्रीत सिंह ने इस पुरस्कार की दौड़ में बेल्जियम के आर्थर वॉन डोरेन और अर्जेंटीना के लुकास विला को पछाड़ा जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

राष्ट्रीय संघों, मीडिया, प्रशंसकों और खिलाड़ियों के संयुक्त मतों में मनप्रीत को 35.2 प्रतिशत मत मिले. वॉन डोरेन ने कुल 19.7 प्रतिशत जबकि विला ने 16.5 प्रतिशत मत हासिल किए. इस पुरस्कार के लिए बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और ऑस्ट्रेलिया के एरन जालेवस्की और एडी ओकेनडेन को भी नामित किया गया था. लंदन 2012 और रियो ओलिंपिक 2016 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 27 साल के मनप्रीत ने 2011 में सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था. वह अब तक भारत की ओर से 260 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. 

पिछले सत्र के बारे में मनप्रीत ने कहा, ‘अगर आप साल में हमारे प्रदर्शन को देखें तो हमने जिस भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया उसमें अच्छा किया. यह जून में एफआईएच सीरीज फाइनल हो या बेल्जियम में टेस्ट सीरीज, जहां हम मेजबान और स्पेन के खिलाफ खेले और उन्हें हराया.’ उन्होंने कहा, ‘2019 में हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य ओलिंपिक में जगह बनाना था.’भारत ने दो ओलिंपिक के ओलिंपिक क्वालीफायर में रूस को 4-2 और 7-2 से हराकर यह लक्ष्य हासिल किया. मनप्रीत ने इस पुरस्कार को टीम के अपने साथियों को समर्पित करते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना यह संभव नहीं था.

Post navigation

Previous: 30 हजार रुपये के लिए पूरे परिवार को मौत के घाट उतार डाला
Next: Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.