Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च
  • गैजेट्स

Mi 10 और Mi 10 Pro जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturejrtt

Xiaomi Mi 10 और Xiaomi Mi 10 Pro को लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ ही शाओमी के भारतीय प्रशंसकों के मन में सवाल उठने लगा है कि Mi 10 सीरीज़ के फोन भारत में आएंगे या नहीं। क्योंकि Xiaomi ने Xiaomi Mi 5 के बाद मी सीरीज़ के फ्लैगशिप फोन को यहां नहीं लॉन्च किया है। लेकिन इस साल स्थिति बदल सकती है। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने टीज़र ज़ारी कर इशारा दिया है कि मी 10-सीरीज़ को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके कहा है कि कंपनी अपने प्रशंसकों को मी 10-सीरीज़ की तकनीक का एक्सेस देने के लिए कार्यरत है। Xiaomi के इस अधिकारी ने यह भी बताया है कि इस सीरीज़ के फोन को भारत में बेचने के लिए कंपनी को पूरी तरह से आयात पर निर्भर होना होगा। क्योंकि भारत में शाओमी के पास फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाने वाली तकनीक नहीं मौज़ूद है। अगर ये फोन आयात होते हैं तो Mi 10 और Mi 10 Pro की कीमत चीन में तुलना में ज़्यादा होगी।

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। Mi 10 का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। फोन में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 प्रो भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ एमोलेड पैनल के साथ आता है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट दिया गया है। इसमें 1,200 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट शामिल है। Mi 10 Pro का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो, डीसी डिमिंग, डीसीआई-पी3 कलर गामुट सपोर्ट के साथ था है। मी 10 प्रो में भी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो अधिकतम 12 जीबी LPDDR5 रैम और 512 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने जीता बड़ा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
Next: बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान खान से मिलने से किया इनकार, जीतेगा तो सिद्धार्थ शुक्ला

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.