Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 2020 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में लॉन्च
  • बिजनेस

2020 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturejjj63etd

2020 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में लॉन्च कर दी गई है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 57.06 लाख रुपए है जो टॉप मॉडल के लिए 60.89 लाख रुपए तक जाती है. दूसरी जनरेशन मॉडल का डेब्यू मई 2019 में किया गया था और इसे दो वेरिएंट्स – एस और आर-डायनामिक एसई में पेश किया गया है. नई जनरेशन SUV जगुआर लैंड रोवर के प्रिमियम ट्रांसवर्स आर्किटैक्चर प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है जो फिलहाल दूसरी जनरेशन रेन्ज रोवर इवोक में भी इस्तेमाल किया गया है जो जनवरी 2020 में लॉन्च की गई है. कार का चेसिस पहले के मुकाबले 13% अधिक मजबूत है.

दिखने में नई जनरेशन लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट पैनी डिज़ाइन और स्टाइल में आती है जिसे बहुत सी ब्लैक डिटेलिंग और भी आकर्षक बनाती है. SUV की ग्रिल डिज़ाइन समान ही है लेकिन ये अब ऑल-ब्लैक है जिसे पतले एलईडी हैडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल दिए गए हैं. SUV की बंपर डिज़ाइन भी पूरी तरह नई है जिसे नए एयर इंटेक्स के साथ मस्कुलर लाइन्स और पिछले मॉडल के मुकाबले सिल्वर की जगह ब्लैक स्किड प्लेट्स दी गई हैं. कार का पिछला हिस्सा कई बदलावों के साथ आया है जिसमें नए एलईडी टेललैंप्स के साथ डिस्कवरी लोगो दिया गया है. कंपनी ने SUV को नई रैड-ब्लैक डुअल टोन पेन्ट स्कीम में उपलब्ध कराया है.

कार का केबिन अब भी 5+2 है लेकिन कार के डैशबोर्ड की डिज़ाइन पूरी तरह बदल दी गई है और इसका सेंट्रल कंसोल भी नया है. SUV में मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील के साथ कैपेसिटिव स्विच, आसानी से पढ़ा जा सकने वाला इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर और 10-इंच टच प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स सामान्य तौर पर दिए गए हैं. नई डिस्कवरी के साथ 4G वायफाय हॉटस्पॉट, अपडेटेड लैंड रोवर इनकंट्रोल टच प्रो इंफोटेनमेंट के साथ एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी दिया गया है. लैंड रोवर ने सभी वेरिएंट्स के साथ अडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल के साथ स्टीयरिंग असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनोमस एमरजेंसी ब्रेकिंग और ड्राइवर कंडिशन मॉनीटर सामान्य तौर पर उपलब्ध कराए हैं.

जगुआर लैंड रोवर ने नई डिस्कवरी स्पोर्ट के साथ नया BS6 मानकों वाला 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन और डीजल इंजीनियम इंजन दिया है जो P250 और D180 इंजन हैं. SUV का पेट्रोल इंजन 48-वोल्ट माइल्ड-हाईब्रिड सिस्टम के साथ आता है जो कुल 245 बीएचपी पावर और 365 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं SUV का डीजल इंजन 177 बीएचपी पावर और 430 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी ने दोनों इंजन को 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSNL ने बढ़ाई अपने लॉन्ग-टर्म प्लान की वैधता
Next: जेएनयू हिंसा के 40 दिन बाद भी अब तक क्यों नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी?

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.