Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 15 दिन मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे फास्टैग, 29 फरवरी तक मिलेगी ये सुविधा
  • देश

15 दिन मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे फास्टैग, 29 फरवरी तक मिलेगी ये सुविधा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture3i6

इलैक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को बढ़ावा देने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 29 फरवरी तक फास्टैग शुल्क माफ करने का फैसला किया है. बुधवार को भारत सरकार ने 527 से ज़्यादा नेशनल हाईवे पर फास्टैग सेवा शुरू करने का ऐलान किया है.

सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि, “राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्लाज़ा पर उपभेक्ता शुल्क की डिजिटल वसूली को बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फैसला किया है कि NHAI फास्ट टैग पर 15 फरवरी से 29 फरवरी 2020 के दौरान 100 रुपए फास्टैग शुल्क माफ किया जाएगा.”

सड़क पर वाहन चलाने वाले सभी यूज़र्स किसी भी अधिक्रत विक्रय स्थल पर जाकर अपना मान्य रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट दिखाकर मुफ्त में NHAI फास्टैग ले सकते हैं.

NHAI फास्टैग सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाज़ा, रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस, सामान्य सर्विस सेंटर्स, ट्रांसपोर्ट हब और पेट्रोल पंप के साथ कई अन्य जगहों से खरीदा जा सकता है.

स्टेटमेंट में कहा गया है कि, “अपने नज़दीकी NHAI फास्टैग विक्रय स्थल पर पहुंचने के लिए मायफासटैग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या www.ihmcl.com पर लॉगइन कर सकते हैं, इसके अलावा एनएच हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके इसकी जानकारी ली जा सकती है.”

फास्टैग के लिए लगने वाले सिक्युरिटी डिपॉज़िट और फास्टैग वॉलेट के लिए मिनिमम बैलेंस अमाउंट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.

NHAI ने पहले ऐलान किया था कि 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक NHAI फास्टैग मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे.

पिछले महीने सड़क परिवहन और हाईवे मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कहा था कि नेशनल हाईवे पर NHAI फास्टैग लग जाने पर डिजिटल कलेक्शन 68 करोड़ से बढ़कर 87 करोड़ रुपए रोज़ाना पहुंच गया है.

एक बार डिजिटल सिस्टम पूरी तरह लागू हो जाने पर रोज़ाना 100 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान है.

Post navigation

Previous: जेएनयू हिंसा के 40 दिन बाद भी अब तक क्यों नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी?
Next: Realme X50 Pro 5G में होगा 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.