Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सारा और कार्तिक की ‘लव आज कल’ ने की धुंआधार ओपनिंग
  • मनोरंजन

सारा और कार्तिक की ‘लव आज कल’ ने की धुंआधार ओपनिंग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
MV5BMjNhYzc0YmItOGZjOS00NWJlLWE3ZTEtNGI3MzAxNGYwZWExXkEyXkFqcGdeQXVyMTA5NzIyMDY5._V1_

सारा अली खान और कार्तिक आर्यन  की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘लव आज कल’ आखिरकार रिलीज हो गई है. वैलेंटाइन्स डे के दिन रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म ‘लव आज कल ‘ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई के साथ शुरुआत की. सारा और कार्तिक की ऑन स्क्रीन जोड़ी यूं तो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है, लेकिन फिल्म समीक्षकों के मुताबिक कहानी पूरी तरह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. 

वहीं, बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आज कल’ ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बंपर ओपनिंग की है. बता दें, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में थे, ऐसे में उनकी पहली फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट थी, हालांकि, फिल्म की कहानी को देखते हुए कहा जा सकता है कि सारा और कार्तिक फैन्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं. 

वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो, ‘लव आज कल’ की कहानी सारा अली खान, आरुषि शर्मा और कार्तिक आर्यन की है. फिल्म दो दौर की प्रेम कहानी है, जिसमें सारा अली खान हैं जो कमिटमेंट से दूर भागती हैं तो दूसरी ओर कार्तिक आर्यन हैं जिन्हें सारा पूरी चाहिए. वहीं एक पुराना दौर और छोटे शहर की कहानी है. जिसमें कार्तिक आर्यन हैं और आरुषि शर्मा के साथ उनके भी पेंच लड़ते हैं. पूरी तरह से पुरानी फिल्म के ढर्रे पर गढ़ी गई है. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अजय देवगन की फिल्म ने 36वें दिन भी किया शानदार प्रदर्शन
Next: शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.