Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनायी जगह
  • खेल

भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनायी जगह

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Captureje6j6ew

भारतीय पुरुष टीम ने शुक्रवार को एशियाई टीम चैंपियनिशप में थाईलैंड को 3-2 से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने यह जीत शुरुआत दो मुकाबले गंवाने के बाद हासिल की. विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले साई प्रणीत और पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 किदाम्बी श्रीकांत दोनों अपने एकल वर्ग के मुकाबले हार गए थे, लेकिन इसके बाद भारत ने लगातार तीन मैच जीतते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया.

प्रणीत को वर्ल्ड नंबर-12 कांटाफोन वांगचारोएन ने 21-14, 14-21, 21-12 से हराया. वहीं श्रीकांत को 35वीं रैंक कुनलावुट विटिजसैम ने 22-20, 21-14 से हराया. इसके बाद युगल वर्ग के मुकाबले में एमआर. अर्जुन और ध्रुव कपिला ने किटिनपोंग केडेरन और तानुपाट विरियांकुरा की जोड़ी को 21-18, 22-20 से मात दी. 18 साल के लक्ष्य सेन ने फिर एकल वर्ग में सुपन्यू अवइहिगसानोन को 21-19, 21-18 से हरा स्कोर बराबर कर दिया.

इसके बाद श्रीकांत और चिराग शेट्टी ने युगल वर्ग के आखिरी मैच में मानीपोंग जोंगजित और निपिटफोन फायुआंगफयुपेट की जोड़ी को 21-15, 16-21, 21-15 से हरा भारत को जीत दिलाई. सेमीफाइनल में भारत का सामना शनिवार को मौजूदा विजेता इंडोनेशिया से होगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रास्ता खुलवाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी शाहीन बाग की महिलाएं
Next: Nokia 2.3 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.