Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रास्ता खुलवाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी शाहीन बाग की महिलाएं
  • दिल्ली

रास्ता खुलवाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगी शाहीन बाग की महिलाएं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
Capture7774iky67

शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ धरना प्रदर्शन लगातार जारी है. यहां सड़क पर रास्ता खुलवाने को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को सुनवाई करेगा. अब इस सुनवाई के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शनकारी महिलाएं भी अपना पक्ष रखने की तैयारी कर रही हैं. प्रदर्शन में वॉलंटियर की भूमिका निभा रहे सोनू वारसी ने कहा, “जैसे शाहीन बाग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है और शाहीन बाग की तरफ से कोई पार्टी नहीं है. महमूद प्राचा अपने आपको लीगल अथॉरिटी बनाकर पेश कर रहे हैं, जोकि गलत है. न ही उनके पास यहां का वकालतनामा है और न ही अन्य कुछ. यहां जो मुख्य चेहरा है, वो हैं यहां की महिलाएं. हम सुप्रीम कोर्ट में भी महिलाओं को आगे रखेंगे, जिनमें से चुनिंदा दादियां यानी दबंग दादियां होंगी.”

उन्होंने कहा, “शाहीन बाग ने तय किया है कि अब हम अपना लीगल पक्ष सुप्रीम कोर्ट मे रखेंगे. इसके लिए तैयारी की जा रही है. जो भी हमारा लीगल पैनल होगा, दादियों के साथ पेश होगा. फिलहाल सभी प्रक्रियाओं पर काम किया जा रहा है और जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी.” अधिवक्ता अनस तनवीर सिद्दीकी शाहीन बाग की तरफ से अपना पक्ष रखेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Samsung Galaxy S20, Galaxy S20+ और Galaxy S20 Ultra
Next: भारतीय टीम ने एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में बनायी जगह

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 4 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 4 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.