Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 फरवरी को वाराणसी दौरा
  • राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 फरवरी को वाराणसी दौरा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
QbihPzrL_400x400yhjmrjkyrjjtje

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा करेंगे. इस दौरान वह सार्वजनिक समारोह में 30 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दीनदयाल उपाध्याय स्मारक राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके अलावा, महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. यह ट्रेन तीन ज्योतिर्लिंग तीर्थस्थल वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर को जोड़ेगी. प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के माध्यम से आईआरसीटीसी की महाकाल एक्सप्रेस को रवाना करेंगे. यह देश में पहली ओवरनाइट प्राइवेट ट्रेन होगी.

बीएचयू में नवनिर्मित 430 शैय्या वाले सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल तथा बीएचयू में ही 70 बिस्तर वाला मनोरोग चिकित्सा अस्पताल जनता को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री श्री जगद्गुरु विश्वाराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे. वह श्री सिद्घांत शिखामणि ग्रंथ के 19 भाषाओं में अनुदित संस्करण तथा इसके मोबाइल ऐप का भी विमोचन करेंगे.

प्रधानमंत्री इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसी आयोजन में वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फुट की पंच लोहा प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे. यह देश में उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है. 200 से अधिक शिल्पकारों ने एक वर्ष तक दिन रात काम करके इस प्रतिमा को पूरा किया है. इस स्मारक केंद्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से संबंधित जानकारियां होंगी. ओडिशा के लगभग 30 शिल्पकारों और दस्तकारों ने पिछले वर्ष के दौरान इस परियोजना पर कार्य किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ‘काशी एक रूप अनेक’ का उद्घाटन करेंगे. वे अमेरिका, इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया सहित विश्व के विभिन्न देशों से आये हुए खरीदारों और दस्तकारों के साथ भी बातचीत करेंगे.

Post navigation

Previous: Maruti WagonR की नई CNG कार हुई और भी धांसू, अब मिलेगा 32.52 km/kg का माइलेज
Next: मार्च से पहले कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Related Stories

Untitled-1
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति

प्रधानमंत्री 28 फरवरी को राजस्थान का दौरा करेंगे

Sarvoday Times 8 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

विधान सभा चुनाव-2027 से पहले अंदरुनी घमासान ने बढ़ाई भाजपा की टेंशन, सड़क पर पहुंचा बंद कमरों का आक्रोश

Sarvoday Times 9 months ago 0
WhatsApp Image 2025-08-21 at 6.54.18 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

काशी रुद्रास की जीत की हैट्रिक, नोएडा किंग्स 88 रनों से धराशायी

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.