Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मार्च से पहले कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  • बिजनेस

मार्च से पहले कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture6ites

अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको Tata Motors की उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर 2 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। Tata की जिन कारों पर ये डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं उनमें Hexa, Harrier, Nexon, Tiago और Tigor से लेकर Safari Storme तक शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताएंगे। हालांकि, इससे पहले कि हम आगे बढ़े यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। ऐसे में कार को खरीदने से पहले पास के आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर ऑफर के बारे में पता लगा लें। इसके अलावा ये ऑफर्स केवल BS-4 मॉडल पर मिल रहे हैं। दरअसल 1अप्रैल 2020 से देशभर में केवल BS-6 वाहनों की बिक्री होगी। सीधी भाषा में समझें तो 31 मार्च 2020 के बाद देश में BS-4 इंजन वाले वाहनों की बिक्री बंद हो जाएगी। ऐसे में Tata Motors अपने BS-4 स्टॉक को खत्म करने के लिए इन कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। तो डालते हैं एक नजर इन ऑफर्स पर,

Tata Hexa

Tata Hexa पर कुल 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 1.5 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपए तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। 

Tata Harrier

Auto Expo 2020 में Tata Motors ने अपनी Tata Harrier का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। नई Tata Harrier अब BS-6 इंजन से लैस हो गई है। ऐसे में अब कंपनी अपनी BS-4 वर्जन वाली Tata Harrier 1.3 लाख रुपए तक की छूट दे रही है।

Tata Nexon

Tata ने हाल ही में अपनी Nexon का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। ऐसे में अब कंपनी  इसके BS-4 इंजन वाले मॉडल पर 55 हजार रुपए तक की छूट दे रही है।

Tata Tiago

Tata Tiago Facelift मॉडल के लॉन्च के बाद अब कंपनी इसके BS-4 मॉडल पर 50 हजार रुपए तक की छूट दे रही है।

Tata Tigor

Tata Tigor के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर 70 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

Tata Safari Storme

Tata Safari Storme की खरीद पर आपको 55 हजार रुपए तक की छूट मिलेगी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 16 फरवरी को वाराणसी दौरा
Next: गेमिंग का मजा हो जाएगा दोगुना, वर्ष 2020 में ये 5 Horror Games होंगे रिलीज

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.