Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • U.P के मथुरा में पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में खुलासा किया, बच्चे की हत्या से पूर्व बच्चे से कुकर्म का प्रयास किया
  • राज्य

U.P के मथुरा में पुलिस ने बच्चे की हत्या के मामले में खुलासा किया, बच्चे की हत्या से पूर्व बच्चे से कुकर्म का प्रयास किया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

U.P मथुरा के हाईवे थानांतर्गत शंकरपुरी कॉलोनी में गुरुवार को पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार किया बच्चे की हत्या के मामले में। S.S.P शलभ माथुर ने बताया कि हत्यारोपी मृतक का पड़ोसी 22 वर्षीय योगेश है, शुक्रवार रात घटना का खुलासा किया, योगेश शादीशुदा है। बच्चा जब अपनी मां नीतन के पीछे जा रहा था तभी हत्यारोपी योगेश ने उसे रोक लिया और उसे बहलाकर बाउंड्री के अंदर ले गया। वहां पर योगेश ने बच्चे से कुकर्म का प्रयास किया। बच्चा जब चीखा तो योगेश ने उसका मुंह और नाक दबा दी। बच्चे द्वारा चीखने पर उसकी हत्या कर दी। उसके प्राइवेट पार्ट पर योगेश द्वारा दांतों से काटे जाने के निशान हैं। बच्चा इस बारे में किसी को बता न दे, इसलिए योगेश ने उसकी हत्या कर दी और शव को बाहर बाउंड्री के बाहर फेंकने के बाद दूसरे रास्ते से भाग निकला। हत्यारोपी को C.C.T.V की मदद से पुलिस ने पकड़ लिया। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो घटनास्थल के समीप एक फैक्ट्री के C.C.T.V पर पुलिस की निगाह गयी। पुलिस ने C.C.T.V की फुटेज खंगाली तो उसमें बच्चे के पीछे नेकर और टीशर्ट पहने एक युवक जाता दिखा। वही युवक बच्चे को बाउंड्री के अंदर ले जाते दिखा। इसे जब परिजनों को दिखाया गया तो परिजनों ने योगेश को पहचान लिया। पुलिस ने योगेश के घर पर दबिश दी, लेकिन वह गायब हो गया। इसकी खोज शुरू की। शुक्रवार शाम पुलिस ने गोवर्धन चौराहे से योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में योगेश ने घटना स्वीकार ली। पुलिस ने बताया कि घटना करने के बाद योगेश लोगों की भीड़ में शामिल हो गया। वह शाम तक भीड़ का हिस्सा बना रहा। इसी कॉलोनी के एक बच्चे की दुराचार के बाद हत्या कर दी गई थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। हत्या की रिपोर्ट नामजद योगेश के खिलाफ कराई गई थी लेकिन उस समय कॉलोनी के लोगों ने योगेश का पक्ष लिया और योगेश के न होने का शपथपत्र दिया था। पुलिस ने बताया कि योगेश को जब पता लगा कि C.C.T.V में एक नीली टीशर्ट में युवक दिखा है और उस पर पुलिस को शक है तो योगेश ने उस नीली टी शर्ट को जला दिया, जो घटना के समय वह पहने था। पुलिस ने टीशर्ट की राख के अलावा उसके अंडरगार्मेंट कब्जे में कर लिए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ का कल से रूस दौरा
Next: लखनऊ में सहादतगंज थाना क्षेत्र में चलाया गया चेकिंग अभियान, शाहिद प्रेस रिपोर्टर

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.