Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इमोशन, रोमांस, एक्शन और थ्रिल का पैकेज है मलंग, जानें- कितने मिले स्टार्स
  • मनोरंजन

इमोशन, रोमांस, एक्शन और थ्रिल का पैकेज है मलंग, जानें- कितने मिले स्टार्स

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
sde

मुंबई। एक्टर आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी और अनिल कपूर स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अगर फिल्म की बात करें तो यह एक सफल कमर्शियल फिल्म है, जो आपको ज्यादा दिमाग लगाने पर मजबूर नहीं करती। खास बात ये है कि फिर भी फिल्म आपको पूरे वक्त बांधे रखती है। वहीं, आपको यह अच्छी तरह से पता होता है कि यह सब कुछ लार्जर देन लाइफ है, लेकिन फिर भी यह आपको बांधे रखती है।

निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म मलंग कुछ ऐसी ही फिल्म है और कमर्शियल स्पेस में यह अपने आप में मनोरंजक फिल्म है।

इस फिल्म में इमोशन है, रोमांस है, एक्शन है और थ्रिल है। फिल्म की कहानी अद्वैत और सारा की है, जो संयोग से एक दूसरे से गोवा में मिलते हैं। दोनों का जिंदगी में अलग लक्ष्य है। दोनों का रिश्तों से विश्वास उठा हुआ है। इसलिए दोनों तय करते हैं कि बस जिंदगी में मौज मस्ती करेंगे, मगर परिवार नहीं बनाएंगे। इसी के साथ ही इन दोनों की जर्नी शुरू हो जाती है। लेकिन क्या इंसानी जिंदगी में यह संभव है? आगे किस तरह की परेशानियों का सामना इनको करना पड़ता है? क्या इन दोनों के बीच प्यार रहता है? इसी धागे से बुनी गई है फिल्म मलंग।

निर्देशक मोहित सूरी ने बड़ी कुशलता से इमोशन, एक्शन, रोमांस, रहस्य और ग्लैमर का तड़का मलंग में लगाया है। रिवेंज ड्रामा में बेहतरीन स्क्रीनप्ले, मजबूत। संवाद फिल्म को धमाकेदार मसालेदार बनाता है। फिल्म के कलाकारों में अनिल कपूर इंस्पेक्टर आगाशे की भूमिका में कमाल करते हैं। अपने किरदारों की लेयर्स पर वह बेहतरीन ढंग से काम करते हैं।

अद्वैत की भूमिका में आदित्य राय कपूर के लिए यह एक कमर्शियल स्पेस का अलग ही किरदार था, जिसे अभी तक आदित्य ने नहीं निभाया था मगर उन्होंने पूरी सफलता के साथ इसे निभाया। सारा के किरदार में दिशा पटानी ग्लैमरस लगने के साथ-साथ दर्शकों का प्यार हासिल करने में कामयाब होती है। कुणाल खेमू वैसे ही एक सशक्त अभिनेता है, लेकिन उन्हें अपने तरह के किरदार कम ही मिलते हैं। इस फिल्म से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि वह किस दर्जे के कलाकार हैं। फिल्म का कैमरा वर्क उम्दा है। फिल्म की एडिटिंग सटीक है।

इलेक्शन वैल्यू ग्रैंड होने की वजह से दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाता है। फिल्म के गाने और बैकग्राउंड स्कोर दोनों ही फिल्म को पूरी तरह से फिल्म को सपोर्ट करते हैं। कुल मिलाकर मलंग कमर्शियल जोन की एक मनोरंजक फिल्म है, जिसका आनंद आप उठा सकते है। चुंकि फिल्म को एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है तो आप बच्चों का साथ नहीं ले जा सकते।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीतीश कुमार ने जल भराव मामले में तीन अधिकारियों को किया निलंबित
Next: मोहन भागवत का बड़ा बयान कहा। ……

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.