Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने फोन कर सहपाठी को घर बुलाया, परिजनों ने मर्डर कर शव नहर में फेंका
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने फोन कर सहपाठी को घर बुलाया, परिजनों ने मर्डर कर शव नहर में फेंका

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturenjyj67

बिहार के भोजपुर जिले के आयर थानाक्षेत्र में एक लड़की के परिजनों द्वारा ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन उसके सहपाठी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि छात्र (15) के शव को रविवार को बरामद कर पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय आरा स्थित सदर अस्पताल में कराया गया. पुलिस के मुताबिक छात्र और उसकी साथी छात्रा नौवीं कक्षा में पढ़ते थे. उन्होंने बताया कि छात्र वेलेंटाइन डे के दिन से ही लापता था, परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाने पर इसकी सूचना पुलिस को दी.

उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को छात्रा ने उसे फोन कर अपने घर पर बुलाया था जहां पहुंचने पर छात्रा के परिजनों ने छात्र की पिटाई की और उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में डाल कर नहर में फेंक दिया. एसपी ने बताया कि पुलिस ने जब उसकी सहपाठी और उसके परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह गांव की एक नहर से शव को बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में छात्रा के माता-पिता सहित परिवार के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: औरंगजेब के भाई दारा शिकोह की कब्र खोजने में जुटी मोदी सरकार
Next: सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा कमजोर

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.