Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, सीएम योगी ने स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं
  • उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू, सीएम योगी ने स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
uyfguyfuyufuyfuy

यूपी बोर्ड (UP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं (UP Board 10th, 12th Exam) आज से शुरू हो गई हैं. इस साल भी 55 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं (UP Board Exams) में शामिल हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ”प्यारे युवा मित्रों, आज से UP Board की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. आप सबने वर्ष भर मेहनत और लगन से पढ़ाई की है. आत्मविश्वास के साथ प्रसन्न चित्त से प्रश्नों के उत्तर बिना तनाव के दीजियेगा. मुझे विश्वास है मेहनत रंग लाएगी और सफलता आपके कदम चूमेगी. सभी को आशीर्वाद के साथ शुभकामनाएं.”

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ट्वीट कर स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ”माध्यमिक शिक्षा परिषद,प्रयागराज, बोर्ड की आज से प्रारंभ हो रही परीक्षाओं के लिए हमारे सभी प्रिय विद्यार्थियों व सम्मानित शिक्षकों को नकलविहीन परीक्षा संपादित कराने के संकल्प के लिए शुभकामनाएं. विश्वास है कि पारदर्शी परीक्षाओं को संपन्न कराने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी.’

बता दें कि वर्ष 2020 की हाईस्कूल की परीक्षा में 30,22,607 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 25,84,511 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. कुल मिलाकर इस साल बोर्ड परीक्षा में 56,07,118 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. हाईस्कूल की परीक्षा 3 मार्च को और इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 मार्च को समाप्त होगी. इन परीक्षाओं के परिणाम 25 अप्रैल तक घोषित किए जाने की संभावना है.

Post navigation

Previous: घर जाने के लिए नहीं मिला कोई साधन तो सरकारी बस चुरा ले गया शख्स
Next: LG K61, LG K51S और LG K41S स्मार्टफोन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.