Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Realme C3 नए अवतार में हुआ लॉन्च
  • गैजेट्स

Realme C3 नए अवतार में हुआ लॉन्च

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturetejh

Realme C3 को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। हाल ही में इसे इंडोनेशिया के एक लिस्टिंग पेज में देखा गया था। रियलमी सी3 का यह ट्रिपल रियर कैमरा वेरिएंट सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च हुआ है। हालांकि कंपनी इसे भारत में पहले ही लॉन्च कर चुकी है, लेकिन फोन के नए और भारतीय वेरिएंट में कुछ बड़े अंतर हैं। भारत में Realme C3 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो डुअल बैक कैमरा के साथ आता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल नहीं है। वहीं, थाईलैंड में यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी अन्य स्पेसिफिकेशन भारतीय वेरिएंट जैसी ही है। फोन में MediaTek Helio G70 चिपसेट, 6.52-इंच का डिस्प्ले और 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है। रियलमी सी3 के थाईलैंड वर्ज़न को फ्रोजन ब्लू और ब्लेज़िंग रेड रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है।

दो अंतर के अलावा थाईलैंड में लॉन्च हुआ रियलमी सी3 भारतीय वेरिएंट से पूरी तरह से मेल खाता है। थाईलैंड वर्ज़न डुअल-सिम रियलमी सी3 भी एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720×1600 पिक्सल) वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 89.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Realme C3 के थाईलैंड वर्ज़न का पहला अंतर कैमरा है। भारत में लॉन्च हुए डुअल रियर कैमरा वर्ज़न के बजाय थाईलैंड में इस फोन को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है और तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फोन का कैमरा एचडीआर, नाइटस्केप, क्रोमा बूस्ट, स्लो मो, पीडीएएफ, पोर्ट्रेट मोड और कई अन्य कैमरा फीचर्स से लैस है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह एचडीआर, एआई ब्यूटीफिकेशन, पनोरमा व्यू और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स से लैस है।

रियलमी सी3 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसके बारे में 43.9 घंटे तक के टॉक टाइम और 727.7 घंटे के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है। फोन का डाइमेंशन 164.4x75x8.95 मिलीमीटर। Realme C3 का थाईलैंड वेरिएंट फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो फोन के बैक में दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में वाई-फाई, यूएसबी ओटीजी, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तान के अदालत ने धर्मांतरित हिन्दू लड़की की शादी को अमान्य किया घोषित
Next: प्रिंसिपल ने छात्रों को बताए नकल करने के तरीके, कहा- आंसरशीट के अंदर 100 रुपये का नोट डाल देना और…

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.