Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर आई नन्ही परी
  • देश

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के घर आई नन्ही परी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturefgbfbbf

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है. दरअसल, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा (Raj Kundra) के घर एक नन्ही परी ने कदम रखा है, जिसका नाम एक्ट्रेस ने समीशा शेट्टी कुंद्रा (Samisha Shetty Kundra) रखा है. शिल्पा शेट्टी की इस पोस्ट से जहां फैंस एक तरफ हैरान नजर आ रहे हैं तो वहीं साथ ही साथ खुश भी दिखाई दे रहे हैं. शिल्पा शेट्टी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर हुई इस फोटो में एक्ट्रेस की नन्ही बेटी अपने छोटे-छोटे हाथों से अपनी मम्मी का हाथ पकड़ी नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी और उनकी बेटी समीशा की यह फोटो खूब वायरल हो रही है.

शिल्पा शेट्टी  (Shilpa Shetty) ने अपनी बेटी समीशा की फोटो को शेयर करते हुए कहा, “ओम श्री गणेशाय नम:, हमारी प्रार्थनाओं का जवाब एक चमत्कार के साथ मिला. हमारे दिल से कृतज्ञता के साथ, अपनी नन्ही परी के आगमन की घोषणा करते हुए अच्छा महसूस कर रहे हैं. घर में आई जूनियर एसएसके. ‘स’ का संस्कृत में अर्थ है, “लेना” और मीशा का रूसी भाषा में अर्थ है “भगवान के जैसा.” आपके नाम का अर्थ है, “हमारी देवी लक्ष्मी”. आपने हमारा परिवार पूरा किया.” बता दें कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की बेटी समीशा का जन्म इसी 15 फरवरी को सरोगेसी के माध्यम से हुआ था.

बता दें कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने साल 2009 में शादी की थी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही ‘निकम्मा’ और ‘हंगामा 2’ में नजर आने वाली हैं. जहां ‘निकम्मा’ में वह शर्ली सेतिया और अभिमन्यू दसानी के साथ नजर आएंगी तो वहीं ‘हंगामा 2’ में एक्ट्रेस परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ दिखाई देंगी.

Post navigation

Previous: Android 11 डेवलपर प्रिव्यू हुआ जारी
Next: अच्‍छी खबर! भारत में कोई भी भारतीय कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 months ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 months ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.