Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली-हरिद्वार- देहरादून मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस चलाने पर सहमति
  • देश

दिल्ली-हरिद्वार- देहरादून मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस चलाने पर सहमति

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturecscsscsc

रेल मंत्रालय हरिद्वार के रास्ते दिल्ली और देहरादून के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल के हवाले से शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुरोध पर दिल्ली-हरिद्वार- देहरादून मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस रेलगाड़ी चलाने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति दे दी गई है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने इस मामले को लेकर नई दिल्ली में रेल मंत्री गोयल से मुलाकात की थी. विज्ञप्ति के अनुसार, गोयल ने कहा कि पाथ-वे उपलब्ध होते ही रेलगाड़ी को शुरू कर दिया जाएगा.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं के लिए बजट में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. गोयल ने कहा कि 2021 में हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए रेलवे विभाग प्रयागराज की भांति ही पूरी तैयारी करेगा. उन्होंने कहा कि देहरादून और हरिद्वार स्टेशनों की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पर काम दिखने लगा है और इसके लिए उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री और उनकी टीम की प्रशंसा की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमें दूसरे राज्यों में जो समस्याएं आती हैं, वे उत्तराखण्ड में नहीं आई.

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में ‘इनोवेटिव’ काम होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अगले ढ़ाई वर्ष में श्रीनगर गढ़वाल तक रेल पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा.

गोयल ने कहा कि दून रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण इस वर्ष नवम्बर तक कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही रेलवे के उच्च अधिकारियों का एक दल उत्तराखण्ड भेजा जाएगा.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: WhatsApp को मिला नया अपडेट, जुड़े ये फीचर्स
Next: जो देश फिट है, वह हमेशा हिट भी रहेगा-मन की बात में बोले पीएम मोदी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.