Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जो देश फिट है, वह हमेशा हिट भी रहेगा-मन की बात में बोले पीएम मोदी
  • Uncategorized
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

जो देश फिट है, वह हमेशा हिट भी रहेगा-मन की बात में बोले पीएम मोदी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के साथ मन की बात की. यह मन की बात कार्यक्रम का 62वां अंक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हुनर हाट, अंतरिक्ष और कॉप कन्वेंशन का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में पचास प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो देश फिट है, वही हिट रहेगा.

पिछले तीन वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से तीन लाख कारीगरों, शिल्पकारों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं. हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच है, साथ ही साथ लोगों के सपनों को भी पंख दे रहा है. यहां देश की विविधता को अनदेखा करना असंभव है. शिल्पकला तो है ही, साथ ही हमारे खाने-पीने की विविधता भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि बेटियां अब बंदिशों को तोड़ रही हैं.

युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आने वाले महीने तो एडवेंटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत उपयुक्त हैं. भारत का भौगोलिक परिवेश ऐसा है, जो हमारे देश में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढेरों अवसर प्रदान करता है. एक तरफ जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ दूर-दूर तक फैला रेगिस्तान है.’

जिंदगी में होना चाहिए एडवेंचर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जहां घने जंगलों का बसेरा है, वहीं समुद्र का असीम विस्तार है. इसलिए मेरा आप सबसे विशेष आग्रह है कि आप भी अपनी पसंदीदा जगह, अपनी रुचि की एक्टिविटी चुनें, अपने जीवन को एडवेंचर के साथ जरूर जोड़ें, जिंदगी में एडवेंचर तो होना ही चाहिए न.

PMO India

✔@PMOIndia

The accomplishments of Kaamya motivate so many people, especially the youth of India. #MannKiBaat

View image on Twitter

867

11:24 AM – Feb 23, 2020
Twitter Ads info and privacy
252 people are talking about this

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारत की जैविक विविधता और सर्दियों में हिन्दुस्तान आने वाले प्रवासी पक्षियों का जिक्र किया. पीएम ने कहा कि भारत के वातावरण का आतिथ्य लेने के लिए दुनिया भर से अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी भी हर साल यहां आते हैं, गर्व की बात है कि 3 सालों तक भारत COP convention की अध्यक्षता करेगा , इस अवसर को कैसे उपयोगी बनायें, इसके लिये आप अपने सुझाव जरुर भेजें.

पीएम मोदी ने सुनाई ‘सलमान’ की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद के हमीरपुर गांव में रहने वाले दिव्यांग सलमान की कहानी भी साझा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में मैने मीडिया में एक ऐसी कहानी पढ़ी जिसे में आपसे जरूर साझा करना चाहता हूं. ये कहानी मुरादाबाद के हमीरपुर गांव में रहने वाले सलमान की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सलमान जन्म से ही दिव्यांग हैं. उनके पैर, उनका साथ नहीं देते हैं. इस कठिनाई के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी, खुद ही अपना काम शुरू करने का फैसला किया. साथ ही ये भी निश्चय किया कि अब वो अपने जैसे दिव्यांग साथियों की मदद करेंगे. फिर क्या था, सलमान ने अपने गांव में चप्पल और डिटर्जेंट बनाने का काम शुरू कर दिया.

Post navigation

Previous: दिल्ली-हरिद्वार- देहरादून मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस चलाने पर सहमति
Next: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछा कि क्या वह ट्रम्प के समक्ष एच-1बी वीजा, जीएसपी दर्जे की बहाली और तालिबान से जुड़े सुरक्षा मुद्दों को उठाएंगे ?

Related Stories

MMP_9970
  • Uncategorized

फैजुल्लागंज में इस वर्ष अतिवृष्टि के कारण हुए जलभराव जैसी समस्या भविष्य में न हो, इसके लिए रक्षामंत्री के साथ मुख्यमंत्री की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.