Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टीम इंड‍िया की हार के बाद व‍िराट कोहली बोले, ‘अगर लोग त‍िल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम..’
  • खेल

टीम इंड‍िया की हार के बाद व‍िराट कोहली बोले, ‘अगर लोग त‍िल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम..’

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturezzzzzzzzzzz

New Zealand vs India, 1st Test: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)को यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच (NZ vs IND 1st Test)में उन्हें हर विभाग में मात दी लेकिन उन्होंने कहा कि अगर कुछ लोग दस विकेट से हार पर ‘तिल का ताड़’ बनाना चाहते हैं तो वह इसमें कुछ नहीं कर सकते. मेजबान न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व पर पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में सोमवार को भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हास‍िल कर ली. भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह पहली हार है जो उसे बल्लेबाजों की नाकामी के कारण मिली. कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हम जानते हैं कि हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया लेकिन अगर लोग इसका तिल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम कुछ नहीं कर सकते क्योंकि हम ऐसा नहीं सोचते.’

कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि उन्हें यह समझ में नहीं आता कि एक टेस्ट मैच में हार को इस तरह से क्यों देखा जाना चाहिए मानो उनकी टीम के लिए दुनिया ही समाप्त हो गई है. टीम इंड‍िया के कप्‍तान ने कहा, ‘कुछ लोगों के लिये यह दुनिया का अंत हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं है. हमारे लिए यह क्रिकेट का एक मैच था जिसमें हम हार गए. हम इससे आगे बढ़ते हैं और सिर ऊंचा रखते हैं.’ कोहली ने कहा, ‘हम समझते हैं कि स्वदेश में भी हमें जीत के लिये अच्छा खेलना होता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आसान कुछ भी नहीं होता है क्योंकि टीम आएंगी और आपको हराएंगी. आप इसे स्वीकार करते हो और इससे एक टीम के तौर पर हमारे चरित्र का पता चलता है.’

व‍िराट ने कहा, पहले द‍िन हमारी बल्‍लेबाजी बेहद खराब रही और इस कारण हम मुकाबले में पीछे रहे. उन्‍होंने गेंदबाजों के प्रदर्शन का एक तरह से बचाव करते हुए इस बात को माना क‍ि न्‍यूजीलैंड के न‍िचले क्रम के बल्‍लेबाजों ने जो 120 रन जोड़े, वे हमारे ल‍िए घातक साब‍ित हुए. न्‍यूजीलैंड की पहली पारी के दौरान क समय भारत ने न्‍यूजीलैंड के छह व‍िकेट 216 रन पर ग‍िरा द‍िए थे लेक‍िन पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों के अच्‍छे प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम पहली पारी में 348 रन तक पहुंचने में कामयाब हो गई. हार के बावजूद कोहली ने उम्‍मीद जताई क‍ि इस प्रदर्शन को भुलाते हुए भारतीय टीम अगले मैच में अच्‍छा प्रदर्शन करेगी.

Post navigation

Previous: 24 फरवरी का इतिहास: आज है एप्पल की नींव रखने वाले स्टीव जॉब्स की बर्थ एनिवर्सरी
Next: परिवार के खिलाफ जाकर की शादी तो लड़की के घरवालों ने लड़के के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर की पिटाई

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.