Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • 29 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट
  • उत्तराखंड

29 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureghhghhhhh

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ के कपाट सर्दी के मौसम में छह महीने तक बंद रहने के बाद इस साल 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. रूद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र धाम के कपाट खोले जाने की तिथि और समय का शुभ मुहूर्त शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर में निकाला गया. शीतकालीन प्रवास के दौरान ओमकारेश्वर मंदिर में ही भगवान शिव की पूजा अर्चना होती है.

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने बताया, ”केदारनाथ मंदिर के कपाट 29 अप्रैल को विधिवत पूजा अर्चना के बाद मेष लग्न में सुबह छह बजकर 10 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये जाएंगे.” इससे पहले, 29 जनवरी को बसंत पंचमी पर बदरीनाथ के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला गया था.

बदरीनाथ के कपाट 30 अप्रैल को तड़के साढ़े चार बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे. गढ़वाल हिमालय के चार धाम के नाम से प्रसिद्ध बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट सर्दियों के मौसम में भारी बर्फवारी और भीषण ठंड के कारण हर साल अक्टूबर-नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले साल दोबारा अप्रैल-मई में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाते हैं. उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट जहां हर साल अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाते हैं. वहीं केदारनाथ तथा बदरीनाथ मंदिर के कपाट खोले जाने का मुहूर्त निकाला जाता है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: परिवार के खिलाफ जाकर की शादी तो लड़की के घरवालों ने लड़के के गले में कुत्ते का पट्टा बांधकर की पिटाई
Next: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Related Stories

6F7A1041
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मुख्यमंत्री ने पंचायतीराज विभाग के कार्यां की समीक्षा की

Sarvoday Times 9 months ago 0
Screenshot-2024-12-06-113031
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तराखंड: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी

Sarvoday Times 2 years ago 0
Screenshot-2024-03-21-113358
  • उत्तराखंड
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सरकार को दिए आदेश, कहा- एप में दर्ज शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करें

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.