Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जारी हिंसा पर चिंता जताई……
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जारी हिंसा पर चिंता जताई……

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
f163298d1d118160ae692aa58eaf10e0_412_696

नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर दिल्ली में हो रही हिंसा पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है. बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली पुलिस हिंसा को काबू करने में नाकाम रही है. ऐसे में हिंसा वाले क्षेत्र में सेना की तैनाती होनी चाहिए. दिल्ली सीएम इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी भी लिखेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा मैं लगातार दिल्ली में कई लोगों से संपर्क में हूं. अभी हालात तनावपूर्ण हैं.

पुलिस अपनी तमाम कोशिशों के बावजूद माहौल नहीं संभाल पा रही है. ऐसे में अब सेना को बुलाना चाहिए और प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगा देना चाहिए. मैं इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री को चिट्ठी लिख रहा हूं आपको बता दें कि उत्तर पूर्वी इलाके में पिछले तीन दिनों से हिंसा हो रही है. इस दौरान कई क्षेत्रों में पत्थरबाजी, आगजनी हुई. अब तक दिल्ली हिंसा में 20 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ है.

अरविंद केजरीवाल से पहले हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी ऐसी ही मांग की थी. असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस हिंसा को काबू करने में नाकाम रही है और भीड़ के साथ ही मिल गई है. ऐसे में तुरंत प्रभावित इलाकों में सेना की तैनाती की जानी चाहिए.

Post navigation

Previous: दिल्ली के शाहीन बाग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनावई आज
Next: मोदी को बताया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा राष्ट्रवादी नेता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.