Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पत्नी,बेटे संग आजम को सीतापुर जेल में किया शिफ्ट
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

पत्नी,बेटे संग आजम को सीतापुर जेल में किया शिफ्ट

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
azam-khan_1582708076

गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान,पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को एक रात रामपुर जेल में गुजारनी पड़ी. इसके बाद गुरुवार तड़के उन्‍हें सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया. दरअसल, रामपुर के एसपी ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि रामपुर जेल में आजम और उनके परिवार को रखने पर कानून-व्यवस्था गड़बड़ा सकती है, लिहाजा उन्हें बरेली या किसी अन्य जेल शिफ्ट किया जाए. इसके बाद 27 फरवरी को तड़के कड़ी सुरक्षा के बीच उन्‍हें सीतापुर जेल शिफ्ट किया गया.

सीतापुर के जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने इस बात की पुष्टि की साथ ही आप को यह भी बता दें कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में आजम खान ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ जमानत की अर्जी दाखिल की थी. इस मामले में बुधवार को एडीजे-6 की कोर्ट में सुनवाई हुई. जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया गया था. इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच रामपुर जेल ले जाया गया था. वहां आजम और उनके बेटे को बैरक नंबर-1 में रखा गया था. इस मामले में अगली सुनवाई 2 मार्च को होगी.

इससे पहले 25 फरवरी को निचली अदालत ने समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे. वहीं, 24 फरवरी को एडीजे-6 की कोर्ट ने आजम खान और उनके परिवार की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. बता दें कि अब्दुल्ला के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र, दो पासपोर्ट और दो पैन कार्ड बनवाने के मुकदमे दर्ज हैं. इनमें तीन मुकदमे बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने दर्ज कराए हैं. उनका आरोप है कि अब्दुल्ला आजम ने फर्जी तरीके से दो जन्म प्रमाणपत्र बनवा रखे हैं.

Post navigation

Previous: प्रशांत पर बात बिहार की कंटेंट के नकल का लगा आरोप
Next: दिल्ली हिंसा पर रणजीत चौटाला का विवादित बयान। ….

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.