Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली हिंसा पर रणजीत चौटाला का विवादित बयान। ….
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार

दिल्ली हिंसा पर रणजीत चौटाला का विवादित बयान। ….

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

दिल्ली हिंसा पर हरियाणा सरकार में मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने हैरान करने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह हिंसा जिंदगी का हिस्सा है. उन्होंने अंग्रेजी में कहा It’s The Part Of Life चौटाला ने कहा कि वर्ष 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के समय भी दिल्ली में इस तरह की हिंसा हुई थी. उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा से संबंधित मामलों की जांच हो रही है और जज मामले की सुनवाई कर रहे हैं दिल्ली में हुई हिंसा और उपद्रव पर इससे पहले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था

कि दिल्ली में लगाई हुई आग कांग्रेस द्वारा ही लगाई गई है. इन्होंने पूरे हिंदुस्तान में लोगों को इसके खिलाफ भड़काया और अब जब इनके भड़काने के बाद आग लग चुकी है. तो ये अपने घरों के झरोखों से इस आग का मजा ले रहे हैं.बता दें कि दिल्ली में हिंसा और उपद्रव में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो चुकी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिंसा में 56 दिल्ली पुलिस के कर्मी सहित करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

इसके अलावा बुधवार को आईबी के एक कर्मचारी अंकित शर्मा का शव हिंसाग्रस्त इलाके के एक नाले से बरामद किया गया था इस घटना के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शांति की अपील की. वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को दो बार हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया था. दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिंसा के मामले में अब तक 18 एफआईआर और 106 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पत्नी,बेटे संग आजम को सीतापुर जेल में किया शिफ्ट
Next: कांग्रेस ने राष्ट्रपति कोविंद से दिल्ली हिंसा को लेकर की मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.