Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आयुष्मान की फिल्म ने एक हफ्ते में मचाया तूफान
  • मनोरंजन

आयुष्मान की फिल्म ने एक हफ्ते में मचाया तूफान

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
MV5BMTNhOWM4Y2MtZDhjNC00ZTZmLWJkMDUtNGE4Nzg2MzhmMzY0XkEyXkFqcGdeQXVyOTAzMTc2MjA@._V1_

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है. लेकिन शुभ मंगल ज्यादा सावधान आयुष्मान खुराना की पिछली फिल्म ड्रीम गर्ल और बाला की तरह धमाल मचाने में थोड़ी पीछे रह गई है. कमाई की बात करें तो फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने बीते दिन 2.5 से 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया होगा. ऐसे में फिल्म एक हफ्ते में 45 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक सूचना मिलनी अभी बाकी है.

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज्यादा सावधान दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन करने में काफी पीछे रही. दिल्ली के हालातों के कारण फिल्म को यहां दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने शुरुआती दिनों में खूब धमाल मचाया. साथ ही फिल्म ने अपने साथ रिलीज हुई फिल्म भूत को भी कड़ी टक्कर दी. फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने पहले दिन 9.55 करोड़, दूसरे दिन 11.08 करोड़, तीसरे दिन 12.03 करोड़, चौथे दिन 3.87 करोड़, पांचवें दिन 3.07 करोड़ और छठे दिन 2.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

‘गे’ लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. एक बार फिर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी फिल्म से फैन्स का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.  आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ (Shubh Mangal Zyada Saavdhan Collection Day 5) को फैन्स का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. इस फिल्म की कहानी समलैंगिक प्रेमी युगल के इर्द गिर्द घूमती है. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जितेंद्र कुमार इसमें प्रेमी की भूमिका में हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ताहिर हुसैन के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर का क्या हुआ…
Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल्ली हिंसा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जिस धर्म का पालन करते हैं…

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.