Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ताहिर हुसैन के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर का क्या हुआ…
  • दिल्ली

ताहिर हुसैन के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो बॉलीवुड डायरेक्टर बोले- कपिल मिश्रा और अनुराग ठाकुर का क्या हुआ…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureqwer

AAP पार्षद ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) के खिलाफ हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज होने के बाद अब उनपर पार्टी ने भी कार्रवाई की है. ताहिर हुसैन पर FIR दर्ज होने के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर (Onir) ने ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपने ट्वीट में ‘आप’ पार्षद ताहिर हुसैन पर मामला दर्ज होने के बाद कपिल मिश्रा, अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ लिये जाने वाले एक्शन के बारे में भी पूछा है. बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.

ओनिर (Onir) ने अपने ट्ववीट में ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) पर FIR दर्ज होने की बात पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “कपिल मिश्रा (Kapil Mishra), अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur), परवेश वर्मा (Parvesh Verma) का क्या हुआ? दिल्ली पुलिस चयनात्मक हो गई है. जस्टिस मुरलीधर द्वारा तुरंत एक्शन लेने की मांग करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है.” बता दें कि दिल्ली हिंसा को लेकर जस्टिस एस मुरलीधर ने दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को फटकार लगाई थी और उन्होंने कहा था कि हम देश में दोबारा 1984 जैसी घटना नहीं होने दे सकते हैं. लेकिन बीती 26 फरवरी की रात को ही उनका तबादला हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के जज के रूप में हो गया.

ताहिर हुसैन (Tahir Hussain) की बात करें तो ‘आप’ पार्षद पर  IB कर्मी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप है. अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर ताहिर हुसैन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर ताहिर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 365 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. अंकित शर्मा के खिलाफ दयालपुर थाने में केस दर्ज हुआ है.

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस की वजह से शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का
Next: आयुष्मान की फिल्म ने एक हफ्ते में मचाया तूफान

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.