Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई
  • मनोरंजन

तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ की पहले दिन ऐसी रही कमाई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturezmxcnjuc

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म ‘थप्पड़ (Thappad)’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है. घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं पर बनीं इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में तापसी की ‘थप्पड़ (Thappad Collection)’ को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म की कहानी बेहतरीन होने के बावजूद भी पहल दिन ‘थप्पड़’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई.

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की  वेबसाइट के मुताबिक तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म  ने पहले दिन केवल 3 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी खराब रही है. वहीं, पहले दिन के आंकड़ों को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि तापसी पन्नू की फिल्म इस हफ्ते में 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. तापसी पन्नू की ‘थप्पड़ (Thappad)’ को फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं.

वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता (तापसी पन्‍नू Taapsee Pannu) और उनके पति विक्रम (पावेल गुलाटी) की जिंदगी पर आधारित है. जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक ‘थप्पड़’ मार देता हैं. इसस हादसे से अमृता का आत्‍म-सम्‍मान चोटिल हो जाता है. वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है. इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Zomato का डिलीवरी बॉय ‘सोनू’ बना इंटरनेट सेंसेशन
Next: HTC Wildfire R70 से उठा पर्दा

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.