Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग में भारी सुरक्षा बल को किया तैनात। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

शाहीन बाग में भारी सुरक्षा बल को किया तैनात। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
1

भारत की राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग को खाली करवाने के लिए होने वाला प्रदर्शन दोपहर को रद्द कर दिया गया। हालांकि, फिर भी ऐतिहात के तौर पर वहां पुलिस बल को तैनात किया गया आपको बता दें कि यहां महिलाएं पिछले दो महीनों से सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। हिंदू सेना नाम के संगठन ने उन्हें हटाने के लिए आज मार्च निकालने की प्लानिंग की थी। लेकिन समय पर पुलिस ऐक्शन में आ गई और फोर्स बढ़ा दी गई।पुलिस की यह तैनाती तब की गई है जब दक्षिणपंथी समूह हिंदू सेना ने एक मार्च को शाहीन बाग रोड खाली कराने का आह्वान किया।

लेकिन बाद में सीएए विरोधी आंदोलन के खिलाफ अपना प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया। पुलिस उपायुक्त आर पी मीणा ने कहा समय से किए हस्तक्षेप के कारण प्रस्तावित प्रदर्शन रद्द कर दिया गया, लेकिन हमने यहां एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया है वहीं हिंदू सेना ने कहा कि पुलिस ने शाहीन बाग आंदोलन के खिलाफ रविवार के उनके प्रदर्शन को वापस लेने का उन पर दबाव बनाया साथ ही 100 पुलिसवाले तैनात किये है जो की ड्रोन से निगरानी करेंगे अधिकारी ने बताया कि दो महिलाकर्मियों की टुकड़ियों समेत 12 टुकड़ियों को शाहीन बाग में तैनात किया गया है।

स्थानीय पुलिस के साथ चार पुलिस जिलों के 100 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास शाहीन बाग संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ लोगों के एक वर्ग का 15 दिसंबर से प्रदर्शन स्थल बना हुआ है।

पुलिस ने शाहीन बाग में बैरिकेडिंग करते हुए चेतावनी चस्पा कर दी है कि सीआरपीसी की धारा 144 लागू होने के चलते यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं है। उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि 15 दिसंबर से शाहीन बाग में सड़क बंद है और यहां सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता में आज अमित शाह करेंगे एक मेगा रैली। ……
Next: फिल्म थप्पड़ ने तीसरे दिन किया धांसू कलेक्शन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.