Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • फिल्म थप्पड़ ने तीसरे दिन किया धांसू कलेक्शन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

फिल्म थप्पड़ ने तीसरे दिन किया धांसू कलेक्शन

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
box-office-on-the-third-day-taapsees-slap-made-a-big-jump-earning-so-many-crores_331112

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं. घरेलू हिंसा की शिकार हुई महिलाओं पर बनीं इस फिल्म का फैन्स को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में तापसी की थप्पड़ को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी. वहीं, तापसी पन्नू की फिल्म की कहानी तो काफी बेहतरीन है, साथ ही इस फिल्म को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक तापसी की फिल्म ने रविवार को 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

वहीं, फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ ने पहले दिन 3.07 करोड़ रुपये की कमाई की और दूसरे दिन 5.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में 15.07 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, इसके अभी कोई आधिकारिक आंकड़ें नहीं आए हैं. हालांकि, फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी खराब रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना लेगी. तापसी पन्नू की थप्पड़ को फिल्म समीक्षक काफी पसंद कर रहे हैं.

वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म अमृता और उनके पति विक्रम की जिंदगी पर आधारित है. जहां, अमृता एक गृहणी हैं, वहीं, विक्रम एक कंपनी में अच्छे पद पर कार्यरत हैं. लेकिन इन दोनों की जिंदगी में बदलाव तब आता है, जब एक पार्टी के दौरान विक्रम, अमृता को सबसे सामने एक थप्पड़ मार देता हैं. इसस हादसे से अमृता का आत्‍म-सम्‍मान चोटिल हो जाता है. वह कुछ नहीं बोलती पर विक्रम को भी अपनी गलती का एहसास नहीं होता है. इसके बाद अमृता विक्रम से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी डालती है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शाहीन बाग में भारी सुरक्षा बल को किया तैनात। …..
Next: KGMU के सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं चरमराईं भर्ती। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.