Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग में बड़ी तादाद में पुलिस बल हुए तैनात
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

शाहीन बाग में बड़ी तादाद में पुलिस बल हुए तैनात

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली के शाहीन बाग में लगातार दूसरे दिन भी धारा 144 लागू है. शाहीन बाग में दिल्ली पुलिस ने नोटिस जारी कर कहा था कि इस क्षेत्र में जमा न हों और न ही प्रदर्शन करें. पूरे इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही है, साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती भी की गई है. अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर CRPF के जवान भी तैनात हैं आपको बता दें कि सीएए और एनआरसी के विरोध में देश की राजधानी दिल्‍ली के शाहीन बाग इलाके में दो महीने से भी ज्‍यादा वक्‍त से लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं.

इस बीच, हिन्‍दू सेना ने शाहीन बाग में जवाबी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया था. हालांकि, हिन्‍दू सेना ने 29 फरवरी को इस घोषणा को वापस ले लिया था. इसके बावजूद दिल्‍ली पुलिस ने इलाके में रविवार को धारा 144 लगा दी थी, जो कि आज भी लागू है.दिल्ली पुलिस ने रविवार सुबह शाहीन बाग धरना स्थल के नजदीक बैरिकैड्स पर इसके एक नोटिस चिपकाया है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि इस आदेश को न मानने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. संयुक्त कमिश्नर DC  श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यहां भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

उन्होंने कहा की हमारा मकसद कानून व्यवस्था बनाए रखना है दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा भले ही शांत हो चुकी हो लेकिन दिल्ली की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है. ऐसी आशंका जताई जा रही  दक्षिण-पूर्वी दिल्ली इलाके में भी लोग हंगामा खड़ा कर सकते हैं. ऐसे में पहले ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है.

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनस्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. प्रदर्शनस्थल के पास धीरे-धीरे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. पुलिस सब पर कड़ी नजर रख रही है. इसके अलावा प्रदर्शन स्थल की ओर आने वाली सड़कों पर भी निगरानी पुलिस रख रही है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया की मां आशा देवी ने शीर्ष अदालत से अपराधियों को फांसी की सजा में……
Next: लखनऊ यूनिवर्सिटी में अब शुरू होगी हैप्‍पीनेस क्‍लास। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.