Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हार्दिक पांड्या ने T20 मैच में लगाया तूफानी शतक और दिखाया दम
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

हार्दिक पांड्या ने T20 मैच में लगाया तूफानी शतक और दिखाया दम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
6

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में अपने बल्ले से गदर मचा दिया. मंगलवार को सीएजी के खिलाफ खेले मुकाबले में पंड्या ने महज 37 गेंदों में शतक ठोक दिया. अपनी शतकीय पारी में पंड्या ने 10 ताबड़तोड़ छक्के लगाए आपको बता दें ये हार्दिक पंड्या के करियर का पहला टी20 शतक है पंड्या का तूफान- रिलायंस वन टीम के लिए पंड्या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और उन्होंने आते ही छक्के-चौकों की बरसात कर दी. पंड्या ने महज 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने मिडविकेट पर छक्का लगाकर इसे अंजाम दिया.

इसके बाद अगली 12 गेंदों में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया. अगली 12 गेंदों में पंड्या ने 51 रन और जोड़ डाले. पंड्या ने अपनी पारी में 10 छक्के और 8 चौके लगाए. मतलब पंड्या ने 92 रन तो छक्के-चौकों से ही बना दिए, भाग कर उन्होंने महज 13 रन बनाए 15वें ओवर 17वें ओवर में लगाए 3-3 छक्के अर्धशतक पूरा करने के बाद पंड्या की बल्लेबाजी का ये आलम था कि उन्होंने लगभग हर गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाना शुरू कर दिया.

पंड्या ने 15वें ओवर में 3 छक्के और 2 चौके लगाकर 26 रन ठोक डाले. इसके बाद उन्होंने 17वें ओवर में एक बार फिर 3 छक्के लगाए, आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका लगाया. 5 महीने बाद क्रिकेट के मैदान में लौटे हार्दिक पंड्या ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाया है. पंड्या ने पहले मैच में 25 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी और साथ ही उन्होंने 26 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने लगाया विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप
Next: सारा कुली नंबर 1 की शूटिंग खत्म कर पहुंची बनारस

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 7 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 7 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.